सीडीएस बिपिन रावत बोले- अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पलायन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, सीमावर्ती क्षेत्रों में इनर लाइन खिसकाने पर विचार कर रही सेना
चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर स्थित गांवों से हो रहा पलायन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। रिवर्स पलायन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए सीमा क्षेत्र में सुविधाओं का विकास करने की जरूरत है।
जागरण संवाददाता, देहरादून: चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर स्थित गांवों से हो रहा पलायन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। रिवर्स पलायन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए सीमा क्षेत्र में सुविधाओं का विकास करने की जरूरत है। उन्होंने सीमा पर और पुलिस चौकियों की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों में सेना इनर लाइन को खिसकाने पर विचार कर रही है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
मंगलवार को जनरल बिपिन रावत पुलिस मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 'राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने में उत्तराखंड की भूमिकाÓ विषय पर विचार रखे। पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों से हो रहा पलायन चिंता का विषय है। यह तभी रुक सकता है जब वहां स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसे मूलभूत सुविधाएं मुहैया करा दी जाएं।
प्रदेश की कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका की सराहना की। कहा कि इसलिए यहां उद्योग एवं पर्यटन के लिए अच्छा माहौल है।
यह भी पढ़ें- Oxygen supply: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले, अस्पतालों को ही की जाए ऑक्सीजन सप्लाई
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बार्डर सुरक्षा व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर उत्तराखंड पुलिस पूरा सहयोग करेेगी। इससे पहले पुलिस महानिदेशक ने जनरल बिपिन रावत को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) अभिनव कुमार, गृह सचिव नीतेश झा, अपर पुलिस महानिदेशक (पीएसी/सीआइडी) पीवीके प्रसाद, पुलिस महानिरीक्षक अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक (अभिसूचना एवं सुरक्षा)एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) पूरन ङ्क्षसह रावत और पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) पुष्पक ज्योति उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने स्थगित किया आंदोलन, 21 अप्रैल से कार्य बहिष्कार का किया था एलान
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें