Move to Jagran APP

CBSE Class 12th Results: 12वीं के नतीजे घोषित, ऐसे जानिए रिजल्‍ट

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 26 May 2018 03:18 PM (IST)Updated: Sat, 26 May 2018 09:34 PM (IST)
CBSE Class 12th Results: 12वीं के नतीजे घोषित, ऐसे जानिए रिजल्‍ट
CBSE Class 12th Results: 12वीं के नतीजे घोषित, ऐसे जानिए रिजल्‍ट

देहरादून, [जेएनएन]: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का 12वीं परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी हो गया। सीबीएसई देहरादून रीजन ने इस बार भी इतिहास दोहराते हुए देश को टॉपर दिए हैं। बीते साल जहां एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की रक्षा गोपाल ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया था। वही, इस साल स्टेप बाई स्टेप स्कूल नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया टॉप किया। उत्तराखंड की बात करें तो इस साल हरिद्वार की तनुजा कापरी शीर्ष पर हैं। उन्होंने देहरादून रीजन में भी तीसरा स्थान हासिल किया है। रिजल्ट में ओवरऑल प्रदर्शन में लड़कियों ने बाजी मारी है।

loksabha election banner

छात्राओं का रहा दबदबा

देहरादून रीजन में भी छात्राओं का दबदबा बरकरार रहा। वहीं रीजन का ओवर ऑल रिजल्ट बीते साल की तुलना में 1.83 प्रतिशत ज्यादा रहा। बीते साल पास प्रतिशत जहां 74.94 फीसद रहा था, वहीं इस साल यह 76.77 फीसद रहा है। इनमें लड़कियों का पास प्रतिशत 84.02 और लड़कों का 72.02 रहा। सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि देशभर में प्रथम तीन स्थान पर देहरादून रीजन के छात्रों का कब्जा रहा है। यह क्षेत्र के लिए भी गौरव की बात है। 

ये हैं देहरादून रीजन के टॉप तीन 

रैंक  नाम                    स्कूल                                                अंक

1- मेघना श्रीवास्तव-  स्टेप बाई स्टेप स्कूल गौतमबुद्धनगर यूपी-499/500

2- अनुष्का चंद्रा-      एसएजे स्कूल, वसुंधरा, गाजियाबाद, यूपी-498/500

3- तनुजा कपड़ी-     गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज, हरिद्वार, उत्तराखंड, 497/500

3- सुप्रिया कौशिक-    कैंब्रिज स्कूल, सेक्टर 27 नोएडा, जीबी नगर, यूपी-497/500

3- नकुल गुप्ता-     दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजनगर,  गाजियाबाद, यूपी-497/500

3- क्षितिज आनंद-    एसएजे स्कूल, सेक्टर 14सी, वसुंधरा, गौतमबुद्धनगर यूपी-497/500

3- अनन्या सिंह-  मेरठ पब्लिक गल्र्स स्कूल, शास्त्रीनगर, मेरठ यूपी-497/500

उत्तराखंड टॉप टॉप तीन 

रैंक-नाम-स्कूल-अंक

1- तनुजा कपड़ी-गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज, हरिद्वार— 497/500

2- सपना नेगी—आर्मी पब्लिक स्कूल, क्लेमनटाउन, देहरादून-496/500

2— काव्या अरोड़ा— भारतीयम इंटर स्कूल वैली, रामेश्वरपुर, ऊधमसिंह नगर -496/500

3- गुन्तांष ओभान, इकोल ग्लोबल गल्र्स इंटर स्कूल, सहसपुर, देहरादून-495/500

3- अंशुल भट्ट— एवीबी इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग, हल्द्वानी, नैनीताल -495/500

यह हैं उत्तप्रदेश के टॉप तीन 

रैंक-नाम-स्कूल-अंक

1- मेघना श्रीवास्तव-स्टेप बाई स्टेप स्कूल, सेक्टर-132 गौतमबुद्धनगर यूपी-499/500

2- अनुष्का चंद्रा- एसएजे स्कूल, वसुंधरा, गाजिय़ाबाद, यूपी-498/500

3- सुप्रिया कौशिक-कैंब्रिज स्कूल, सेक्टर 27 नोएडा, गौतमबुद्धनगर -497/500

3- नकुल गुप्ता-दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजनगर, गाजियाबाद, यूपी-497/500

3- क्षितिज आनंद-एसएजे स्कूल, वसुंधरा, गोतमबुद्धनगर यूपी-497/500

3- अनन्या सिंह- मेरठ पब्लिक गल्र्स स्कूल, शास्त्रीनगर, मेरठ-497/500

देहरादून रीजन एक नजर 

कुल स्कूल- 1106

कुल पंजीकृत छात्र -118892

संस्थागत छात्र-108240

प्राइवेट छात्र-10652

परीक्षा में शामिल हुए-116532

उत्तीर्ण हुए छात्र-82155

पास प्रतिशत -76.77 

छात्राओं का पास प्रतिशत-84.02

छात्रों का पास प्रतिशत-72.02

उत्तर प्रदेश की स्थिति 

कुल पंजीकृत छात्र-74331

गैरहाजिर-1023

कम्पार्टमेंट-7191

पास-55265

फेल-10833

उत्तराखंड की स्थिति 

कुल पंजीकृत छात्र-33909

गैरहाजिर-205

कम्पार्टमेंट-3157

पास-26890

फेल-3644

उत्तराखंड में जिलेवार पास प्रतिशत 

रुद्रप्रयाग-94.59

टिहरी गढ़वाल-91.84

चंपावत-90.21

चमोली-84.21

उत्तरकाशी-83.65

बागेश्वर-82.13

पौड़ी-81.16

देहरादून-80.91

हरिद्वार-79.36

पिथौरागढ़-74.44

ऊधमसिंहनगर-78.20 

नैनीताल-78.16

अल्मोड़ा-77.19

यूपी में जिलेवार पास प्रतिशत 

रामपुर-82.35

गौतमबुद्धनगर-81.04

मेरठ-78.23

शामली-76.72

गाजियाबाद-76.03

हापुड़-75.23

संभल-74.65

मुरादाबाद-72.71

मुजफ्फरनगर-71.98

सहानरपुर-71.72

बुलंदशहर-70.83

बागपत-70.13 

ज्योतिबाफुले नगर-69.94

बदायूं-69.74

बिजनौर-65.34

यह भी पढ़ें: UK Board Result 2018: 10वीं में काजल प्रजापति ने और 12वीं में दिव्यांशी राज ने किया टॉप, ऐसे करें रिजल्‍ट चेक

यह भी पढ़ें: आइसीएसई और आइएससी का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें रिजल्‍ट

UBSE Uttarakhand 10th Result 2018: 10वीं का रिजल्ट जारी, देखें यहां


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.