अवैध खनन में पांच ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी
अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है। विभागीय टीम ने सोरना नदी से पांच ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर दी।
By BhanuEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2015 02:33 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2015 02:35 PM (IST)
विकासनगर। अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है। विभागीय टीम ने सोरना नदी से पांच ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर दी।
बरसात के साथ ही नदियों से अवैध खनन की रोज शिकायत आ रही है। वन विभाग और पुलिस की टीम छापेमारी अभियान चलाकर इसके खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन खननकारी बाज नहीं आ रहे हैं। कालसी वन प्रभाग के रेंजर नवीन जोशी ने दोपहर सरोना नदी में छापा मारा।
इस दौरान कई ट्रैक्टर ट्राली में रेत, बजरी व पत्थर भरे जा रहे थे। वन विभाग की टीम को देखकर खननकारियों में हड़कंप मच गया। कुछ ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। इस दौरान विभागीय टीम ने पांच ट्रैक्टर ट्राली अपने कब्जे में ले ली।
पढ़ें- खननः सतर्क हुआ महकमा, मालन में डाला डेरा
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें