विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun City Crime: देहरादून में एक दुकान पर बैठे बुजुर्ग पर हमलाकर नकदी लूटी

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 16 Oct 2021 11:05 AM (IST)

देहरादून में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। बीते रोज शिमला बायपास रोड स्थित तेलपुर में एक हमलावर ने दुकान ...और पढ़ें

एक हमलावर दुकान पर बैठे 70 साल के बुजुर्ग को घायल कर नकदी लूट फरार हो गया।
एक हमलावर दुकान पर बैठे 70 साल के बुजुर्ग को घायल कर नकदी लूट फरार हो गया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। शिमला बायपास रोड स्थित तेलपुर में एक हमलावर दुकान पर बैठे 70 साल के बुजुर्ग को घायल कर नकदी लूट फरार हो गया। वारदात की जानकारी आसपास के दुकानदारों को भी दो घंटे बाद हुई। उन्होंने घटना की जानकारी पटेल नगर कोतवाली पुलिस को दी।

पटेल नगर कोतवाली के बाजार चौकी इंचार्ज विवेक राठी ने बताया कि घटना दोपहर करीब दो बजे की है। तेलपुर में एक हार्डवेयर की दुकान पर बुजुर्ग कृष्ण पाल सिंह तोमर बैठे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति दुकान पर आया और सामान दिखाने के लिए कहने लगा। इतने में उक्त व्यक्ति ने बुजुर्ग के सिर पर किसी चीज से वार कर दिया, जिसके बाद कृष्ण पाल सिंह बेहोश हो गए। इसके बाद हमलावर दुकान से नकदी लेकर फरार हो गया। काफी देर तक बुजुर्ग की आवाज नहीं सुनाई देने पर आसपास के दुकानदार दुकान में गए तो बुजुर्ग बेहोश थे। दुकानदारों ने उनकेस्वजन और पुलिस को इस बारे में सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी से पता लगा कि लूट की नीयत से एक व्यक्तिने बुजुर्ग के सिर पर किसी चीज से वार किया और नकदी लूट फरार हो गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपित का चेहरा दिख रहा है, जिस आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। बुजुर्ग को दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपित प्रधानाचार्य की तलाश जारी

किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपित प्रधानाचार्य को पुलिस अब तक नहीं तलाश पाई है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपित का कहीं भी पता नहीं लग पाया है। थानाध्यक्ष प्रेमनगर प्रदीप पंत के अनुसार, गुरुवार को प्रेमनगर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी कि छरबा विकासनगर निवासी शिव प्रसाद तोमर उनके परिचित हैं। वह क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं। वह अक्सर उनके घर आते-जाते रहते हैं। वहीं, प्रेमनगर के एक स्कूल में उनकी बेटी 11वीं में पढ़ती है। बुधवार की रात करीब नौ बजे प्रधानाचार्य तोमर उनके घर आए और उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोपित उसे छत पर ले जाने का प्रयास करने लगा। इस पर जब बेटी ने शोर मचाया तो आरोपित वहां से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:-Dehradun Crime News: देहरादून की श्रम अधिकारी ने अभियंता पति पर दर्ज कराया मुकदमा