युवा कांग्रेस को बिना अनुमति रैली और शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ाना पड़ा भारी, 11 के खिलाफ मुकदमा
युवा कांग्रेस को बिना अनुमति रैली निकालना भारी पड़ गया। नेहरू कालोनी थाने में 11 नामजद के अलावा अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
देहरादून, जेएनएन। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी के उत्तराखंड आगनमन के मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बिना अनुमति रैली निकालना भारी पड़ गया। रविवार को रिस्पना से राजपुर रोड स्थित राजीव गांधी भवन तक बाइक रैली निकाली गई थी। नेहरू कालोनी थाने में 11 नामजद के अलावा अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस के मुताबिक रविवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी के उत्तराखंड आने पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर के नेतृत्व में एक बाइक रैली निकाली गई थी। बताया गया कि सुमित भुल्लर ने रैली के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी। रैली के दौरान किसी भी तरह की एहतियात नहीं बरती गई। न ही शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किया गया।
कोरोना वायरस संक्रमण के लिहाज से जुलूस, रैली, धरना प्रदर्शन को बिना अनुमति के निकालना आदेशों की अवेहलना है। उल्लंघन करने पर सुमित भुल्लर प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, रोबिन त्यागी कार्यकारी जिला अध्यक्ष, सोनू हसन राष्ट्रीय कॉओर्डिनेटर यूथ कांग्रेस, विनीत कुमार बंटू प्रदेश महासचिव, रामविशाल देवप्रदेश उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस और जिला प्रभारी, गौतम सोनकर, महानगर अध्यक्ष, वैभव वालिया राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी यूवा कांग्रेस, शीशपाल खैरवाल विधायक हरियाणा, राहुल राव राष्ट्रीय प्रभारी आईटी प्रकोष्ठ यूवा कांग्रेस, कृष्ण सतरोड उत्तराखंंड प्रदेश प्रभारीयूथ कांग्रेस, विकास नेगी प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी, सिद्धार्थ वर्मा जिला महा-सचिवव अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ काग्रेंस अध्यक्ष श्रीनिवासन बी.वी के उत्तराखंड आगमन के मौके पर विधानसभा से रिस्पना पुल होते हुए राजीव गांधी भवन तक मोटर साईकिल रैली निकाली जा रही थी।
यह भी पढ़ें: युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में भूले शारीरिक दूरी का नियम
कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों की उड़ी धज्जियां
गौरतलब है कि दून में जगह-जगह हुए स्वागत कार्यक्रम से लेकर कांग्रेस भवन के स्वागत मंच तक युकां कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं की भीड़ दिखी। गंभीर बात यह है कि इस दौरान कांग्रेस के बड़े नेता भी कोरोना संक्रमण की गंभीरता को नजरअंदाज करते नजर आए। दोपहर करीब ढाई बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन जैसे ही राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन पहुंचे, वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में उन्हें माला पहनाने की होड़ मच गई। इसके बाद मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को फूलों का बड़ा-सा हार पहनाकर स्वागत किया गया। हार पहनाने के लिए मंच पर इतने कार्यर्ता एकत्र हुए थे कि तिल रखने की जगह नहीं बची। कार्यकर्ता मास्क भी नहीं लगाए हुए थे। सभा स्थल पर कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन होता नजर नहीं आया।
यह भी पढ़ें: सत्ता के गलियारे से : अब बस 'आप' के चेहरे का इंतजार है