उद्योग व्यापार मंडल ने छेड़ी हिमालय संरक्षण मुहिम
हिमालय संरक्षण के लिए व्यापारी गुरुवार से प्रदेशभर में जन जागरूकता रैली निकालेंगे। इसके तहत व्यापारी शहरों और कस्बों में जाकर हिमालय संरक्षण के लिए लोगों से आगे आने का आह्वान करेंगे। साथ ही पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने की अपील की जाएगी।
जागरण संवाददाता, देहरादून: हिमालय संरक्षण के लिए व्यापारी गुरुवार से प्रदेशभर में जन जागरूकता रैली निकालेंगे। इसके तहत व्यापारी शहरों और कस्बों में जाकर हिमालय संरक्षण के लिए लोगों से आगे आने का आह्वान करेंगे। साथ ही पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने की अपील की जाएगी।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल समिति की गाधी रोड स्थित प्रातीय कार्यालय में बुधवार को पत्रकार वार्ता हुई। जिसमें प्रदेशध्यक्ष अनिल गोयल ने बताया कि हिमालय संरक्षण जागरूकत्ता अभियान के तहत निकाली जाने वाली रैली का शुभारंभ गुरुवार सुबह नौ बजे सीएम आवास से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से किया जाएगा। रैली निकालने के पीछे प्रत्यक्ष उद्देश्य हिमालय का संरक्षण है। इसके लिए रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान समूचे पहाड़ को पॉलीथिन मुक्त करने का आह्वान किया जाएगा। लोगों से कहा जाएगा कि अपने-अपने क्षेत्रों में पौधरोपण जरूर करें। पहाड़ी क्षेत्रों में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। हिमालय में साहसिक पर्यटक स्थलों को विकसित करने व पलायन पर लगाम लगाने का मुद्दा भी शामिल है। पत्रकार वार्ता के दौरान विपिन नागलिया, सुरेंद्र प्रभाकर, प्रवीन जैन, सुनील मैसन, डीडी अरोड़ा, अनुज जैन, मीत अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
यह है रैली के पड़ाव
- चार अक्टूबर: देहरादून से विकासनगर, नौगाव होते हुए बड़कोट।
- पाच अक्टूबर: बड़कोट से धरासू, चिन्यालीसौड़ से चंबा होते हुए नई टिहरी।
- छह अक्टूबर: नई टिहरी, दुगड्डा, देवप्रयाग से श्रीनगर होते हुए रुद्रप्रयाग।
- सात अक्टूबर: रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, चौखुटिया, द्वाराहाट होते हुए रानीखेत में रैली का समापन होगा।