Move to Jagran APP

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलने का आह्वान

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर भाजपा महानगर महिला मोर्चा की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट के नेतृत्व में जरूरतमंदों को कंबल व राशन बांटा गया। साथ ही सुशासन दिवस पर सेवा कार्यों में अधिक भागीदारी निभाने का संकल्प लिया गया।

By Sunil Singh NegiEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 08:43 AM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 08:43 AM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलने का आह्वान
अटल जी के जन्मदिवस पर शुक्रवार को निर्धन परिवारों को कंबल वितरित करते भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर भाजपा महानगर महिला मोर्चा की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट के नेतृत्व में जरूरतमंदों को कंबल व राशन बांटा गया। साथ ही सुशासन दिवस पर सेवा कार्यों में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने का भी संकल्प लिया गया।

loksabha election banner

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूड़ी के निर्देश पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान महानगर की ओर से कुष्ठ आश्रम में कंबल व राशन वितरण किया गया। इसके अलावा महिला मोर्चा के सभी मंडलों पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कमली भट्ट ने कहा कि आज हम सभी बहनों को संकल्प लेना होगा कि हम अपने मार्गदर्शक अटल के पदचिह्नों पर चलकर भाजपा को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर प्रदेश मंत्री बबीता सहोत्र, महामंत्री सुमन सिंह, मंत्री संगीता खन्ना, मीनाक्षी गोदियाल, अंशिता शर्मा, अनु शर्मा, अर्चना थपलियाल, ज्योति कोटिया आदि उपस्थित रहे।

श्रमिकों को बांटी खिचड़ी

भाजपा आंबेडकर नगर मंडल के अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इसके तहत घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर के सामने श्रमिकों को खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। सभी श्रमिकों भाइयों ने और कार्यकर्त्‍ताओं ने अटल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मंडल महामंत्री विपिन खंडूड़ी, महामंत्री अरुण खरबंदा, शक्ति केंद्र संयोजक अधीर गुप्ता, भाग सिंह नेगी, अशोक राठौड़, नंदी आर्य, विमला गौड़ आदि मौजूद रहे।

अटल जी के आदर्शो को आत्मसात करने का आह्वान

भाजपा पंडित दीन दयाल मंडल के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह रावत के नेतृत्व में लालपुल स्थित मंडल कार्यालय में अटल को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष अनंत सागर, कौशलेंद्र सिंह, पार्षद सतीश कश्यप, गौरव बुड़ाकोटी, सागर यादव, नीरा कंडारी, सुनीता पाल, नीरज यादव आदि उपस्थित थे। उधर, शहीद दुर्गामल्ल मंडल के प्रभारी एवं कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुप्ता, पार्षद मेघा भट्ट, संस्कार भारती के सदस्य तारा चंद गुप्ता, रोशन लाल आदि ने अटल को पुष्प अर्पित किए। साथ ही जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया।

यह भी पढ़ें - 129वें जन्मदिवस पर याद किए गए वीर चंद्र सिंह गढ़वाली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.