मनोज कुमार को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में अर्जुन पुरस्कार विजेता पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को सम्मानित किया है।
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में अर्जुन पुरस्कार विजेता पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को सम्मानित किया है।
रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार पैरा बैडमिंटन के विश्व रैंकिंग में नंबर एक शटलर हैं। खेल मंत्रालय ने मनोज सरकार को पैरा बैडमिंटन एसएल श्रेणी में 2018 के अर्जुन पुरस्कार के लिए चयनित किया है। यह उत्तराखंड को पैरा बैडमिंटन में प्राप्त पहला अर्जुन अवार्ड भी है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम ने की शिष्टाचार भेंट
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच सम सामयिक विषयों पर चर्चा भी हुई। बंसल को निदेशक खनन का अतिरिक्त प्रभार
देहरादून: शासन ने अपर सचिव वित्त सविन बंसल को निदेशक खनन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। यह पदभार आइएएस दीपेंद्र कुमार चौधरी देख रहे थे। उनकी निर्वाचन में प्रेक्षक ड्यूटी लगने के कारण यह कदम उठाया गया है। आइएएस अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड कैडर 2017 बैच के आइएएस अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट करने वालों में गौरव चौधरी, नमामि बंसल तथा गौरव शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से श्री केदार बद्री मानव श्रम समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।