Move to Jagran APP

दो राज्यों के संबंधों को मजबूत करेगा नाव घाट पुल

विकासनगर भीमावाला स्थित यमुना नदी के नावघाट पर प्रस्तावित पुल के लिए धन आवंटित होने से अब निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू होगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 09:11 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 09:11 PM (IST)
दो राज्यों के संबंधों को मजबूत करेगा नाव घाट पुल
दो राज्यों के संबंधों को मजबूत करेगा नाव घाट पुल

संवाद सहयोगी, विकासनगर: भीमावाला स्थित यमुना नदी के नावघाट पर प्रस्तावित पुल के लिए धन आवंटित होन से अब निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। हिमाचल प्रदेश से विकासनगर को जोड़ने वाला यह पुल न सिर्फ दोनों प्रदेशों के बीच आवाजाही का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा, बल्कि पुल के निर्माण से दोनों प्रदेशों के सीमावर्ती इलाकों के निवासियों के बीच सांस्कृतिक व सामाजिक संबंध भी मजबूत होंगे। यही नहीं पुल के निर्माण से विकासनगर के बाजार को भी व्यापारिक ²ष्टि से काफी लाभ मिलेगा।

loksabha election banner

हिमाचल प्रदेश से विकासनगर को जोड़ने वाले भीमावाला नावघाट पुल के निर्माण के लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। इस कवायद के तहत सरकार ने पुल निर्माण के लिए बजट का आंवटन कर दिया है। बजट आंवटित हो जाने के बाद अब पुल के निर्माण का मार्ग आसान दिखाई दे रहा है। बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों को सीधे विकासनगर से जोड़ने वाला यह पुल कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सीमावर्ती क्षेत्रों का पहले से ही विकासनगर से गहरा संबंध रहा है। यहां के ग्रामीणों की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति विकासनगर से ही होती रही है। अभी पांच-छह साल पहले तक हिमाचल से आने वाले ग्रामीण नावघाट पर लगने वाली नाव से यमुना नदी को पार करके विकासनगर बाजार में आते थे, लेकिन नाव नहीं होने के कारण अब यह आवाजाही नदी के पानी को पैदल पार करके होती है। इसके अलावा वाहनों की आवाजाही डाकपत्थर बैराज के पुल से होती है। नगर के व्यापारी संजय जैन, अमिताभ अनिरुद्ध, सुशील अग्रवाल, प्रदीप महावर आदि का कहना है कि विकासनगर के यमुना से सटे ग्रामीण क्षेत्रों व हिमाचल के सीमावर्ती इलाकों के निवासियों में रिश्ते-नातों के संबंध हैं। जिनके कारण दोनों प्रदेशों के बीच रोजमर्रा की आवाजाही है। उनका कहना है कि पुल के निर्माण से न सिर्फ विकासनगर के बाजार को व्यापारिक लाभ मिलेगा, बल्कि पुल दोनों राज्यों के बीच सामाजिक व सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.