Move to Jagran APP

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकारिणी सुबह गठित और शाम को भंग

भाजपा युवा मोर्चा के देहरादून जिले की सुबह गठित कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष ने शाम को भंग कर दिया। निकाय चुनाव को देखते हुए इस गुटबाजी के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं।

By BhanuEdited By: Published: Sat, 28 Apr 2018 01:27 PM (IST)Updated: Mon, 30 Apr 2018 05:13 PM (IST)
भाजपा युवा मोर्चा कार्यकारिणी सुबह गठित और शाम को भंग
भाजपा युवा मोर्चा कार्यकारिणी सुबह गठित और शाम को भंग

देहरादून, [जेएनएन]: भाजपा युवा मोर्चा के देहरादून जिले की सुबह गठित कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष ने शाम को भंग कर दिया। इससे युवा मोर्चा में गुटबाजी खुलकर देखने को मिली। निकाय चुनाव को देखते हुए इस गुटबाजी के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं।

loksabha election banner

भारतीय जनता युवा मोर्चा देहरादून के जिलाध्यक्ष विपुल मैंदोली ने जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर की अनुशंसा पर 34 सदस्यीय जम्बो कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, सात मंत्री, 12 कार्यकारिणी सदस्य समेत अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। 

लेकिन, जिलाध्यक्ष की कार्यकारिणी के गठन की सूचना प्रदेश अध्यक्ष को मिलते ही उन्होंने कार्यकारिणी को भंग करने के निर्देश जारी कर दिए। प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के हवाले से जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल ने कहा कि जिलाध्यक्ष विपुल मैंदोली ने बिना सहमति और प्रदेश अध्यक्ष को भरोसे में लिए कार्यकारिणी का गठन किया है। 

उन्होंने कहा कि इस मामले में नोटिस जारी कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने इसे अनुशासनहीनता करार दिया है। इधर, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के बीच हुए कार्यकारिणी विवाद से गुटबाजी खुलकर देखने को मिली है। चर्चाएं हैं कि निकाय चुनाव के दौरान गठित हुई कार्यकारिणी को भंग करने को बड़ी राजनीति के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अब थराली के मैदान में भाजपा और कांग्रेस जंग को तैयार

यह भी पढ़ें: थराली विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान 28 मई को

यह भी पढ़ें: बोले अजय भट्ट, कांग्रेस व हरीश रावत विकास के विरोधी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.