विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एआइ समिट में यूथ कांग्रेस की अराजकता पर भड़का भाजयुमो, देहरादून में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Published: Fri, 20 Feb 2026 09:54 PM (IST)

नई दिल्ली में एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा अराजकता फैलाने के प्रयास के विरोध में देहरादून में भारतीय ...और पढ़ें

दिल्ली में आयोजित एआइ समिट के दौरान युवा कांग्रेस के आपत्तिजनक प्रदर्शन के विरोध में देहरादून में कांग्रेस भवन कूच करते भाजयुमो कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस।

दिल्ली में आयोजित एआइ समिट के दौरान युवा कांग्रेस के आपत्तिजनक प्रदर्शन के विरोध में देहरादून में कांग्रेस भवन कूच करते भाजयुमो कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित भारत मंडपम में आयोजित एआइ समिट के दौरान यूथ कांग्रेस की ओर से अराजकता फैलाने के प्रयास के बाद पूरे देश में साथ ही दून में भी युवाओं में उबाल दिखा।

प्रकरण के विरोध में शुक्रवार को देहरादून में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। महानगर कार्यालय से कांग्रेस मुख्यालय की ओर निकला यह विरोध मार्च शुरू से अंत तक कांग्रेस विरोधी नारों, बैनरों और आक्रोश से भरा रहा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी व पुतला दहन किया गया।

भाजयुमो का कहना है कि देश के तकनीकी भविष्य से जुड़े इस अहम आयोजन में हुआ यह व्यवधान न केवल कार्यक्रम को प्रभावित करता है, बल्कि भारत की वैश्विक साख पर भी प्रश्न खड़ा करता है।

भाजयुमो ने आरोप लगाए कि जिस मंच पर भारत अपनी तकनीकी क्षमता का परिचय दुनिया को दे रहा था, वहीं अव्यवस्था फैलाने का प्रयास देश को बदनाम करने की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।

कांग्रेस मुख्यालय से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंडोली ने कहा कि एआइ समिट सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि भारत के तकनीकी भविष्य का उद्घोष था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर टेक्नोलाजी और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। दुनिया जहां भारत की इस उपलब्धि की सराहना कर रही है, वहीं विरोधी दल ऐसे मंच पर अराजकता फैलाना लोकतांत्रिक मूल्यों का मजाक उड़ाने का प्रयास करते रहे।

युवाओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नागरिकों का ध्यान विकास व तकनीकी प्रगति से हटाकर अनावश्यक विवादों की ओर मोड़ना चाहती है। ऐसे समय में किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, चाहे वह किसी भी दल या समूह की ओर से हो।

विरोध-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मोर्चा प्रभारी आदित्य चौहान, महानगर अध्यक्ष कुलदीप पंत, महानगर प्रभारी संकेत नौटियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, प्रगति रावत, प्रदेश मंत्री उत्कर्ष गुप्ता, शुभम सीमल्टी, आर्यन उनियाल, गिरीश भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय तोमर सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार की तकनीकी नीति के समर्थन और अराजकता के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।

यह भी पढ़ें- AI समिट हंगामे पर सीएम धामी का Congress पर निशाना, बोले- कांग्रेस को फूटी आंख नहीं सुहा रही देश की प्रगति