सेवा सप्ताह के तीसरे दिन भाजपाईयों ने की सफाई
विकासनगर भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने सेवा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को जगह-जगह सफाई की। अभियान चलाकर कार्यकत्र्ताओं ने स्थानीय निवासियों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरूक भी किया।
संवाद सहयोगी, विकासनगर: भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने सेवा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया और आम जन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
14 से 20 सितंबर तक मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तीसरे दिन भाजपा के हरबर्टपुर मंडल कार्यकत्र्ताओं ने फतेहपुर में आसन नदी, शांतिधाम, राजकीय इंटर कॉलेज, गुरुद्वारा साहिब परिसर व आसपास के कई अन्य स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। हरबर्टपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस स्वच्छ भारत का सपना देखा है उसे साकार करने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। अभियान में संतोष रावत, राहुल शर्मा, देवेंद्र चावला, संजय भमभोरिया, पुष्पेंद्र उपाध्याय, मुकेश भरतरी आदि शामिल रहे।
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के धर्मावाला न्याय पंचायत में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता शिवम गोयल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना भी की। स्वच्छता अभियान में विनोद गोयल, नरेंद्र कुमार, मुकेश, रामपाल आदि उपस्थित रहे। सेलाकुई बाजार में सेवा सप्ताह के तहत स्वच्छता अभियान का नेतृत्व कर रहे सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कार्यकत्र्ताओं से स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य जीवन के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है, इसलिए सभी को स्वच्छता के मामले में गंभीर रहना चाहिए। विधायक ने भाजपा कार्यकत्र्ताओं के साथ सेलाकुई बाजार में व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर सफाई की। इस मौके पर भाजपा के सुद्धोवाला मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फस्र्वाण, राजेंद्र प्रसाद बिलोनी, अनूप सेमवाल, नंदन सिंह कंडारी, शरद रावत, शूरवीर सिंह चौहान, वीके शर्मा, विजय पाल बर्तवाल, अनिल नौटियाल, राजू थापा, दीकेंद्र बिष्ट राजीव गुरुंग, गणेश डालचंद, तपस ठाकुर, विजय बिष्ट आदि मौजूद रहे। सेवा सप्ताह के तहत ग्राम राजावाला के माध्यमिक पाठशाला परिसर में जिला नियोजन समिति सदस्य यशपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य खेमलता नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनिया अग्रवाल, ग्राम प्रधान सुरेश पाल, उपप्रधान और बूथ अध्यक्ष अशोक वशिष्ठ, बूथ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, मंडल कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य पिकी असवाल, अशोक बिष्ट, अंशुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोरना में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय के ग्राउंड की सफाई कर लोगों को खेलकूद के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर महामंत्री सोहन पाल सिंह तोमर, उपप्रधान सोरना सचिन रतूड़ी, सदस्य आनंद सिंह, मदन सिंह, अनुष्का, प्रगति, सुनीता, पूनम, अर्चना आदि मौजूद रहे।
-----------
अशोक शिला लेख रोड की सफाई की
कालसी: विकासखंड कालसी के अंतर्गत अशोक शिलालेख रोड पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान के नेतृत्व में भाजपा मंडल कालसी के कार्यकत्र्ताओं ने सफाई की। मौके पर पहुंची एसडीएम कालसी संगीता कन्नौजिया ने बताया कि मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण व गंदगी को रोकने के लिए व्यापार मंडल से वार्ता की जाएगी और संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शीघ्र ही समस्या को दूर किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि अशोक शिलालेख देश की धरोहर है, यहां देश विदेश से लोग आते हैं, इसलिए इसकी स्वच्छता और गरिमा बनाए रखना हम सब का कर्तव्य है, शीघ्र ही मार्ग व यहां की सुंदरता के लिए योजना बनाकर धरातल पर उतारी जाएगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मठौर सिंह, उप प्रमुख रीतेश असवाल, मंडल अध्यक्ष दाताराम शर्मा, मंडल मंत्री रवि वर्मा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष राकेश उत्तराखंडी, उमेश शर्मा, सबल सिंह खन्ना आदि मौजूद रहे।