Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर लगाया प्रदेश सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर प्रदेश सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार और विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 05:16 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 05:16 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर लगाया प्रदेश सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर लगाया प्रदेश सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप

ऋषिकेश, जेएनएन। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर प्रदेश सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार और विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। तहसील में एकत्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी प्रेम लाल को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। 

loksabha election banner

ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम की महापौर अनीता ममगाई, मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा आदि ने कहा कि कांग्रेस संगठन के लोग प्रदेश सरकार के विकास कार्य में बाधा पैदा कर रहे है। जनता को आचार संहिता के उल्लंघन के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए दाल पोषित योजना शुरू करने का निर्णय 25 जुलाई को लिया था और सरकार ने 12 सितंबर को यह योजना लागू कर दी थी, जबकि पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसके बाद लागू हुई। 

यह भी पढ़ें: सेलाकुई बनेगी नगर पंचायत, रुड़की के साथ होंगे चुनाव

ज्ञापन में कहा गया कि कांग्रेस संगठन के लोग इस मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में दायित्व धारी कृष्ण कुमार सिंघल, संदीप गुप्ता, गोविंद अग्रवाल, जय दत्त शर्मा, पंकज शर्मा,स्नेह लता शर्मा, पार्षद लता तिवाडी, अनीता रैना, राजेश कुमार, सहित विवेक गोस्वामी, राजपाल ठाकुर, जितेंद्र अग्रवाल, शैलेंद्र रस्तोगी, कमलेश जैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: टिहरी बांध विस्थापितों को 19 साल में भी नहीं मिला छोटी सरकार चुनने का हक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.