Move to Jagran APP

68 दावेदारों पर बनी सहमति, इन 32 पर फंसा पेच

बीजेपी ने शुक्रवार शाम तक 68 प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बनने के बाद सूची तैयार कर ली है। चुनाव संचालन समिति की बैठक के बाद इनकी घोषणा की जाएगी।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 03:24 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 03:38 PM (IST)
68 दावेदारों पर बनी सहमति, इन 32 पर फंसा पेच
68 दावेदारों पर बनी सहमति, इन 32 पर फंसा पेच

देहरादून, [जेएनएन]: भाजपा ने नगर निगम देहरादून में पार्षद की 100 सीटों पर प्रत्याशियों का चयन शुरू कर दिया है। शुक्रवार शाम तक 68 प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बनने के बाद सूची तैयार कर ली गई। शनिवार को चुनाव संचालन समिति की बैठक के बाद इनकी घोषणा की जाएगी। इधर, 32 पदों पर पांच से ज्यादा की दावेदारी ने चयन प्रक्रिया को जटिल कर दिया है। इनके लिए पार्टी ने दावेदारों को ए, बी और सी कैटेगरी में सूचीबद्ध किया है। इसी आधार पर प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। 

loksabha election banner

नगर निगम देहरादून में महापौर से ज्यादा पार्षद का टिकट पाने के लिए दावेदारों में होड़ मची है। इस बार नगर निगम क्षेत्र 60 वार्ड से बढ़कर 100 वार्ड का होने से दावेदारों की संख्या पांच गुणा तक बढ़ गई है। अभी तक पार्षद के लिए 633  आवेदन आ चुके हैं। इनमें पहली बार नगर निगम में शामिल हुए क्षेत्रों के दावेदार ज्यादा हैं। भाजपा सूत्रों की मानें तो पार्टी ने शहर के 68 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है।

यह सूची सभी प्रत्याशियों के साथ जारी होगी या फिर पहले, इस पर मंथन चल रहा है। शनिवार को चुनाव समिति की बैठक में सूची पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। कुछ वार्डों में दावेदारी का विवाद या फिर पांच से ज्यादा दावेदारी होने की स्थिति में इसे आपस में सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पार्टी ने बायोडाटा और उनकी छवि के आधार पर दावेदारों को तीन कैटेगरी में बांटा है।

इसी आधार पर इनके चयन पर भी अंतिम मुहर लगाई जाएगी। यहां तक कि निवर्तमान प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य से लेकर गांव के सभासद ने भी पार्षद पद के लिए आवेदन किया है। इसमें रायपुर क्षेत्र के दावेदारों की संख्या सबसे ज्यादा है। 

बागियों पर भाजपा की पैनी नजर 

टिकट न मिलने के बाद पाला बदलने या पार्टी के खिलाफ काम करने वालों पर भी भाजपा की नजर है। इसके लिए पार्टी ने शनिवार को बैठक बुलाई है। बैठक में ऐसे दावेदारों पर चर्चा होगी, जो टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ सकते हैं। उनके नफा-नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।  

भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल का कहना है कि पार्टी अनुशासित है। ऐसे में पारदर्शिता के साथ चयन किया जाएगा। पार्षद के अधिकांश प्रत्याशियों के चयन पर सहमति बन गई है। शनिवार को पहली सूची जारी कर दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया के साथ चुनावी जंग शुरू

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 916 लोग नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, जानिए वजह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.