Move to Jagran APP

कोरोनाकाल के सेवा कार्यों की डिजिटल बुक बनाएगी भाजपा, प्रदेश कार्यसमिति का गठन 15 अगस्त तक

कोरोनाकाल के दरम्यान भाजपा ने प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक जो सेवा कार्य किए हैं उन्हें डिजिटल बुक में संकलित किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने यह जानकारी दी।

By Bhanu Prakash SharmaEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 09:34 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 09:34 AM (IST)
कोरोनाकाल के सेवा कार्यों की डिजिटल बुक बनाएगी भाजपा, प्रदेश कार्यसमिति का गठन 15 अगस्त तक
कोरोनाकाल के सेवा कार्यों की डिजिटल बुक बनाएगी भाजपा, प्रदेश कार्यसमिति का गठन 15 अगस्त तक

देहरादून, राज्य ब्यूरो। कोरोनाकाल के दरम्यान भाजपा ने प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक जो सेवा कार्य किए हैं, उन्हें डिजिटल बुक में संकलित किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में अभी तक 60 वर्चुअल कॉन्फ्रेंस हो चुकी हैं और सभी विस क्षेत्रों में इन्हें आयोजित करने का लक्ष्य 10 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। 

loksabha election banner

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सेवा ही संगठन' कार्यक्रम में जो अपेक्षा की थी, उसका अनुपालन करते हुए राज्य में किए गए सेवा कार्यों की ङ्क्षहदी व अंग्रेजी में डिजिटल बुक बनाई जा रही है। मंडल, जिला व प्रदेश स्तर की अलग-अलग डिजिटल बुक तैयार की जाएंगी और फिर इन्हें पार्टी के केंद्रीय कार्यालय व पीएमओ को भी भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल में पार्टीजनों ने पूरी ताकत के साथ जरुरतमंदों की मदद की। सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया। प्रदेशभर में मोदी किचन का संचालन किया गया तो लोगों को राशन किट, फेस कवर, सैनिटाइजर का वितरण किया गया। कोरोना योद्धाओं का सम्मान भी किया गया। सीएम राहत कोष और पीएम केयर्स फंड में भी पार्टीजनों ने खुद योगदान करने के साथ ही लोगों को प्रेरित किया।

भगत ने जानकारी दी कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में राज्य में विधानसभा क्षेत्रवार वर्चुअल कॉन्फ्रेंस का क्रम जारी है। अभी तक 60 विस क्षेत्रों में ये कॉन्फ्रेंस हो चुकी हैं। शेष विस क्षेत्रों में 10 जुलाई तक ये कॉन्फ्रेंस की जाएंगी।

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति का गठन 15 अगस्त तक

उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति का गठन 15 अगस्त तक होने की उम्मीद है। इसके लिए प्रांतीय नेतृत्व ने पार्टी की सभी जिला इकाइयों से जिलों में सक्रिय और जनाधार वाले कार्यकर्ताओं की सूची मांगी है, जिस पर मंथन चल रहा है। बताया जा रहा कि 90 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति में इस मर्तबा विशेष आमंत्रित सदस्यों की संख्या में इजाफा किया जा सकता है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश कार्यसमिति का एलान किया जाएगा।

सियासी संतुलन में प्रत्येक खांचे पर फिट बैठे 69 वर्षीय पूर्व मंत्री और कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत को इस वर्ष जनवरी में उत्तराखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के ठीक एक माह बाद फरवरी में भगत ने 28 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की। इसके पश्चात भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति का गठन होना था, मगर कोरोना संकट के चलते यह नहीं हो पाया। साथ ही पार्टीजनों के जरुरतमंदों की मदद में जुटे रहने पर प्रदेश कार्यसमिति के गठन को तब टाल दिया गया था।

अब जबकि अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही तमाम गतिविधियां प्रारंभ होने लगी हैं तो भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के गठन की कवायद भी प्रारंभ हो गई है। 90 सदस्यीय कार्यसमिति में इस बार विशेष आमंत्रित सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके पीछे तर्क ये है कि सरकार में दायित्व और पार्टी संगठन में जगह न पा सके लोगों को प्रदेश कार्यसमिति में एडजस्ट किया जा सके।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के अनुसार प्रदेश कार्यसमिति का गठन 15 अगस्त से पहले कर लिया जाएगा। इस सिलसिले में सभी जिलों से कार्यकर्ताओं के नाम मांगे गए हैं। काफी संख्या में नाम आ भी चुके हैं। प्रदेश कार्यसमिति के लिए कार्यकर्ताओं को हर कसौटी पर परखने के बाद नाम केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखे जाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी जाएगी।

कांग्रेस अपना गृह युद्ध अपने घर में लड़े

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश में कोरोना फैलाने का अपराध न करे। कांग्रेस अपना गृहयुद्ध सड़कों की बजाए अपने घर के भीतर निबटाए।

डॉ. भसीन ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस लगातार बाधा पैदा करती आ रही है। कभी रेल टिकटों का मसला तो कभी मजदूरों को भड़काने का काम और कभी लॉकडाउन के नियम तोड़ते हुए धरना-प्रदर्शन जैसी हरकतों को सबने देखा है। ये सब कोरोना को फैलाने वाले काम हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस में विभिन्न विरोधी गुट अपना वर्चस्व स्थापित करने और एक-दूसरे को नीचा दिखाने को अलग-अलग नौटंकी कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: मिशन 2022: उत्तराखंड कांग्रेस ने बैठक कर बड़ा आंदोलन छेड़ने को भरी हुंकार

यह नौटंकियां भी कोरोना महामारी में सभी नियमों को तोड़ कर सड़कों पर हो रही हैं। इस तरह गृहयुद्ध को सड़कों पर लड़ने के साथ ही कांग्रेस कोरोना को फैलाने का अपराध भी कर रही हैं। जब कांग्रेस नेताओं पर मुकदमे दर्ज किए जाते हैं तो वे अपनी गलती सुधारने की बजाए सीनाजोरी करते हैं।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.