Move to Jagran APP

उत्तराखंड में भाजपा के 230 मंडल अध्यक्ष घोषित, सूची जारी

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के तहत 251 मंडल इकाइयों में से 230 के चुनाव नतीजे घोषित करने के साथ ही पार्टी ने इनके अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है।

By Edited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 07:46 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 08:01 PM (IST)
उत्तराखंड में भाजपा के 230 मंडल अध्यक्ष घोषित, सूची जारी
उत्तराखंड में भाजपा के 230 मंडल अध्यक्ष घोषित, सूची जारी

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के तहत 251 मंडल इकाइयों में से 230 के चुनाव नतीजे घोषित करने के साथ ही पार्टी ने इनके अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। अब जिला इकाइयों के चुनाव की कवायद शुरू की गई है। जिलाध्यक्षों के चुनाव आठ दिसंबर को होंगे। इससे पहले चार और पांच दिसंबर को सभी जिलों में रायशुमारी की जाएगी। जिला स्तरीय चुनाव के बाद 15 दिसंबर तक नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

loksabha election banner

भाजपा की मंडल इकाइयों के चुनाव संपन्न होने के बाद शनिवार को मंडल अध्यक्षों के नाम का एलान होना था। इसे लेकर शनिवार मध्य रात्रि तक चले मंथन के बाद तड़के प्रदेश चुनाव अधिकारी बलवंत सिंह भौर्याल ने पार्टी के सभी 14 सांगठनिक जिलों के 230 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन के अनुसार 21 मंडल इकाइयों में से 19 में परिसीमन के अभाव और बूथ इकाइयों का गठन न होने के चुनाव नहीं हो पाए। दो मंडलों में चुनाव स्थगित किए गए। उन्होंने बताया कि मंडल स्तरीय चुनाव संपन्न होने के बाद अब जिला स्तरीय चुनाव होने हैं। 

सभी जिलों में एक ही दिन आठ दिसंबर को ये चुनाव होंगे। हालांकि, इससे पहले पार्टी नेता चार व पांच दिसंबर को जिलों में रायशुमारी करेंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया होगी और 15 दिसंबर तक पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। युवाओं को मौका भाजपा की मंडल इकाइयों के चुनाव में इस बार युवा नेतृत्व तेजी से उभरा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी के अनुसार निर्वाचित मंडल अध्यक्षों में से 98 फीसद की आयु 55 वर्ष से कम हैं। इनमें 70 फीसद अध्यक्ष 45 वर्ष से कम आयु के हैं।
निर्वाचित मंडल अध्यक्ष 
जिला,                  निर्वाचित, रिक्त पद 
टिहरी,                  15,          08 
देहरादून महानगर,  12,         04 
पौड़ी,                     21,        03 
ऊधमसिंहनगर,       23,        03  
चमोली,                  17,       01 
अल्मोड़ा,                19,       02 
हरिद्वार,                26,      00 
रुद्रप्रयाग,                11,      00 
बागेश्वर,                  08,      00 
नैनीताल,                 19,      00 
पिथौरागढ़,                17,     00 
देहरादून,                   17,     00 
चंपावत,                     10,    00 
उत्तरकाशी,                 15,   00

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.