Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ उपचुनावः पैनल को अंतिम रूप दे रही भाजपा, कांग्रेस को मयूख पर भरोसा

विधानसभा की पिथौरागढ़ सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा दावेदारों के पैनल को अंतिम रूप देने में जुट गई है। वहीं कांग्रेस को पूर्व विधायक मयूख महर के हामी भरने पर पूरा भरोसा है।

By Edited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 10:11 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 04:26 PM (IST)
पिथौरागढ़ उपचुनावः पैनल को अंतिम रूप दे रही भाजपा, कांग्रेस को मयूख पर भरोसा
पिथौरागढ़ उपचुनावः पैनल को अंतिम रूप दे रही भाजपा, कांग्रेस को मयूख पर भरोसा

देहरादून,  राज्य ब्यूरो। विधानसभा की पिथौरागढ़ सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा दावेदारों के पैनल को अंतिम रूप देने में जुट गई है। पैनल में पंत परिवार के सदस्यों के साथ ही स्थानीय दावेदारों के नाम भी शामिल किए जा रहे हैं। भाजपा द्वारा गठित चुनाव संचालन समिति जल्द ही पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को सौंप देगी, जहां से इन्हें प्रत्याशी चयन के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। 

loksabha election banner

कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद पिथौरागढ़ विधानसभा सीट खाली चल रही है। हाल ही में केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने इस सीट पर चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। यहां चुनाव 25 नवंबर को होगा। 

उप चुनावों की तारीखों की घोषणा होने के बाद सभी राजनीतिक दलों की नजरें इस सीट पर टिक गई है। भाजपा के लिए यह सीट खासी अहम है। ऐसे में भाजपा भी प्रत्याशी के चयन की तैयारियों में जुट गई है। ताकि समय से प्रत्याशी का चयन करने के साथ ही चुनाव प्रचार की शुरूआत की जा सके। 

इस सीट पर प्रत्याशी के चयन के लिए भाजपा ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य और प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी की अध्यक्षता में दो सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। इस समिति ने वरिष्ठ नेताओं के साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद करना शुरू कर दिया है। अधिकांश कार्यकर्ता पंत परिवार के सदस्यों में से किसी को प्रत्याशी बनाने के पक्ष में हैं तो कुछ यहां पुराने कार्यकर्ताओं को तरजीह देने का सुझाव दे रहे हैं। 

सभी से विचार विमर्श के बाद यह समिति प्रमुख दावेदारों का अंतिम पैनल तैयार करने की कवायद में जुट गई है। समिति के सदस्य राजेंद्र भंडारी के अनुसार सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की जा रही है। जल्द ही पैनल को अंतिम रूप देकर प्रदेश नेतृत्व को सौंप दिया जाएगा।

कांग्रेस को मयूख महर के हामी भरने का पूरा भरोसा

पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस को अपने योद्धा पूर्व विधायक मयूख महर के हामी भरने पर पूरा भरोसा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश समेत तमाम दिग्गज नेता मयूख महर को राजी करने के लिए उनसे बातचीत भी कर चुके हैं। 

कांग्रेस पिथौरागढ़ सीट पर उपचुनाव को लेकर खासी उत्साहित है। इस उत्साह की बड़ी वजह मयूख महर ही हैं। उनकी अपने विधानसभा क्षेत्र पर पकड़ मजबूत मानी जाती है। पार्टी इस उपचुनाव को हल्के में लेने के पक्ष में कतई नहीं है। प्रमुख विपक्षी पार्टी की पुरजोर कोशिश यही है कि प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश की सत्ता में बैठी भाजपा को हर मोर्चे पर चुनौती दी जाए। 

अभी तक पार्टी को गाहे-बगाहे कुछ कामयाबी तो मिली है, लेकिन इसे भाजपाई खेमे में बड़ी हलचल नहीं माना जा सका है। बड़े सियासी मोर्चे यानी विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को हाशिए पर धकेल दिया है। ऐसे में पिथौरागढ़ सीट पर उपचुनाव में पार्टी भाजपा को वॉकओवर देने के मूड में नहीं है। 

यह भी पढ़ें: जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने में जुटी कांग्रेस 

यही वजह है कि खुद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मयूख महर को मनाने की कोशिश कर चुके हैं। वह महर को सर्वोत्तम उम्मीदवार बता चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश भी मयूख महर को राजी करने के लिए उनसे संपर्क साध चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की मानें तो मयूख महर अंतत: पार्टी के पक्ष में राजी हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मयूख महर को प्रत्याशी बनाने पर पूरी पार्टी एकमत है। जो भी दावेदारी कर रहे हैं, वे मयूख महर के चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में ही चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनावः सहसपुर से सीमा नेगी का ब्लॉक प्रमुख बनना तय Dehradun News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.