Move to Jagran APP

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले, कांग्रेस कितना भी बदलाव कर ले, कुछ नहीं होगा

उत्तराखंड कांग्रेस संगठन में हुए नेतृत्व परिवर्तन के घटनाक्रम पर सत्तारूढ़ भाजपा भी निरंतर नजर बनाए हुए है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस कितना भी बदलाव कर ले उसे कुछ हासिल होने वाला नहीं है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 11:30 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 11:30 AM (IST)
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले, कांग्रेस कितना भी बदलाव कर ले, कुछ नहीं होगा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक बोले, कांग्रेस कितना भी बदलाव कर ले, कुछ नहीं होगा।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस संगठन में हुए नेतृत्व परिवर्तन के घटनाक्रम पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी निरंतर नजर बनाए हुए है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि कांग्रेस कितना भी बदलाव कर ले, उसे कुछ हासिल होने वाला नहीं है।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस के शासनकाल में हुए घपले-घोटालों से हर कोई वाकिफ है। इसे देखते हुए प्रदेश में भी जनता ने कांग्रेस को जमीन दिखाई। उन्होंने कहा कि धड़ों में बंटी कांग्रेस पिछले साढ़े चार साल में अपने विपक्ष तक के दायित्व को भी ठीक से नहीं निभा पाई है। अब कांग्रेस ने अपने संगठन में भले ही बदलाव किए हों, लेकिन उसकी रीति-नीति को जनता भलीभांति जानती है। कांग्रेस अपने संगठन में कितना भी परिवर्तन कर ले, कुछ नहीं होगा।

वर्ष 2016 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत ने कांग्रेस के घटनाक्रम पर कहा कि कांग्रेस पार्टी में तुष्टीकरण की नीति चल रही है, जो इस पार्टी की धड़ेबाजी को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब और ज्यादा कमजोर दिख रही है। जितने अधिक शक्ति केंद्र होंगे, उससे कांग्रेस को ही नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे जितना जोर लगा ले, संगठन में बदलाव कर ले, उसके हाथ आगामी विधानसभा चुनाव में भी खाली रहेंगे, यह बात तय है।

यह भी पढें- तो कक्षों के लिए जूझेंगे के चार कार्यकारी अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में कक्षों की कमी पहले से ही बड़ा सिरदर्द


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.