Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत बोले, डमी विधानसभा का मंचन कांग्रेस की हकीकत

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sun, 20 Dec 2020 07:05 AM (IST)

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कांग्रेस पार्टी का आचरण सदन में हमेशा ही अशोभनीय अविवेकपूर्ण और अमर्यादित रहा है। यही वजह है कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा का भी ख्याल नहीं रख रही और डमी विधानसभा का मंचन कर रही है।

    Hero Image
    बंशीधर भगत ने कहा कांग्रेस पार्टी का आचरण सदन में हमेशा ही अशोभनीय, अविवेकपूर्ण और अमर्यादित रहा है।

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी का आचरण सदन में हमेशा ही अशोभनीय, अविवेकपूर्ण और अमर्यादित रहा है। यही वजह है कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा का भी ख्याल नहीं रख रही और डमी विधानसभा का मंचन कर रही है। इस तरह का आयोजन सदन का उपहास उड़ाना है। साथ ही यह अतीत की अराजकता का स्मरण और गाल बजाने जैसा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भगत ने कहा कि कांग्रेस जन मुद्दों से भटक गई है और भ्रामक प्रचार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। कांग्रेस को पूर्व में घटित घटनाक्रम को याद रखना चाहिए। कांग्रेस जब भी सत्ता में आई तो वह घपलों-घोटालोंऔर राजनीतिक अस्थिरता की तरफ बढ़ी। इस पार्टी में अंतर्कलह की वजह से सूबे के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

    उन्होंने कहा कि सदन में भी कांग्रेस जन मुद्दों पर बहस की बजाय हंगामा मचाने को प्राथमिकता देती रही है। यही कारण है कि दहाई के आसपास सिमटी कांग्रेस सदन में भी गुटबाजी की शिकार रही है और सड़क पर भी कई गुटों में बंटी हुई है। बेहतर है कि विकास के मुद्दों पर कांग्रेस सकारात्मक रूप से बहस करे विवाद नहीं।

    भगत ने कहा कि भाजपा को जनता के सदन से पूर्ण समर्थन है और कांग्रेस बेनकाब हो चुकी है। उधर, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को जनता ने पूरी तरह से ठुकरा दिया है। इसी के चलते कांग्रेस के हास्यास्पद कार्यक्रमों को जनता अब गंभीरता से नहीं ले रही।

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस का डमी विधानसभा सत्र के जरिये सरकार पर कटाक्ष, पढ़िए पूरी खबर