Move to Jagran APP

प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर भी चस्पा रहा क्वारंटाइन का पर्चा

लॉकडाउन के दौरान प्रदेश भाजपा कार्यालय पर भी होम क्वारंटाइन का पर्चा चस्पा रहा मगर इसकी किसी को जानकारी नहीं हुई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 09:50 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 09:50 PM (IST)
प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर भी चस्पा रहा क्वारंटाइन का पर्चा
प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर भी चस्पा रहा क्वारंटाइन का पर्चा

राज्य ब्यूरो, देहरादून: लॉकडाउन के दौरान प्रदेश भाजपा कार्यालय पर भी होम क्वारंटाइन का पर्चा चस्पा रहा, मगर इसकी किसी को जानकारी नहीं हुई। बाद में पर्चा खुरच भी दिया गया। बुधवार को ये बात खुली तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में स्वीकारा कि पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय सहारनपुर से लौटने के बाद 14 दिन अपने आवास पर होम क्वारंटाइन में रहे। ये अपै्रल के आखिर का मामला है। क्वारंटाइन की अवधि भी 10 मई के आसपास खत्म हो गई थी।

loksabha election banner

हुआ यूं कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत बुधवार को बलवीर रोड स्थित कार्यालय में बैठे। इसे देखते हुए पत्रकार भी वहां पहुंच गए। इसी दौरान कार्यालय पर होम क्वारंटाइन का पर्चा चस्पा दिखा, जिसे कुछ खुरचा भी गया था। इस बारे में जब पत्रकारों ने अनौपचारिक बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष से पूछा तो तब उन्होंने स्वीकारा कि प्रदेश महामंत्री संगठन होम क्वारंटाइन में रहे थे। तब लॉकडाउन को देखते हुए प्रदेश कार्यालय में सभी गतिविधियां भी ठप थीं।

उधर, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने प्रदेश कार्यालय पर चिपकाए गए होम क्वारंटाइन संबंधी पर्चे को सामान्य व पुराना मामला बताया। उन्होंने बताया कि प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय 27 अप्रैल को सहारनपुर से वापस लौटे थे। दूसरे प्रदेश से वापसी के मद्देनजर उन्होंने सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप खुद को होम क्वारंटाइन कर दिया था। उनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया और देहरादून में अपने निजी आवास पर पूरे 14 दिन क्वारंटाइन रहे। प्रदेश महामंत्री की यह एक अच्छी और सकारात्मक पहल थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लॉकडाउन-1 शुरू होते ही प्रदेश भाजपा कार्यालय में किसी प्रकार की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई थी। लॉकडाउन-4 में सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदेश कार्यालय में कार्य किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.