कर्नाटक में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
ऋषिकेश के श्यामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार प्रदर्शन पर जश्न मनाया।
ऋषिकेश, [जेएनएन]: कर्नाटक राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी।
मंगलवार को श्यामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार प्रदर्शन पर जश्न मनाया। भाजयुमो के जिला महामंत्री संजीव चौहान ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर कर्नाटक की जनता ने मोहर लगाई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश में छा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की विकास परख सोच का ही नतीजा है। इस अवसर पर विकास सेमवाल, रवि शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, सर्वेश, आशा पोखरियाल, हरीश रतूडी, अमन कुकरेती आदि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम पर भाजपा ने बोला हमला
यह भी पढ़ें: हरीश रावत की निराशा का कारण पूरा प्रदेश जानता है: मुन्ना सिंह चौहान
यह भी पढ़ें: केदारनाथ के मौलिक स्वरूप से छेड़छाड़: पूर्व सीएम हरीश रावत