Move to Jagran APP

कर्नाटक में हार कर भी कांग्रेस बांट रही मिठाई: भाजपा

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में पराजय और उसके बाद तीसरे नंबर की पार्टी के सामने समर्पण करने की खुशी में कांग्रेस मिठाई बांट रही है।

By Edited By: Published: Sun, 20 May 2018 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 22 May 2018 05:04 PM (IST)
कर्नाटक में हार कर भी कांग्रेस बांट रही मिठाई: भाजपा
कर्नाटक में हार कर भी कांग्रेस बांट रही मिठाई: भाजपा

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा के त्यागपत्र के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा मिठाई बांटने पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में पराजय और उसके बाद तीसरे नंबर की पार्टी के सामने समर्पण करने की खुशी में कांग्रेस मिठाई बांट रही है।

loksabha election banner

कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बाद से ही जश्न मनाने को लेकर भाजपा व कांग्रेस एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। पहले कांग्रेस ने बहुमत न मिलने के बावजूद भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुए जश्न पर भाजपा नेताओं पर तंज कसा था। अब उसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अब भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। 

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस की दुर्गति के बावजूद कांग्रेस नेता मिठाई बांट रहे हैं तो उससे साफ है कि कांग्रेस का क्या स्तर हो गया है। यह भी साफ हो गया कि कांग्रेस को सत्ता की इतनी भूख है कि अपमान सहन करते हुए वह पिछले दरवाजे से सत्ता में आने को तैयार है। 

उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा के पक्ष में मत दिया है। कुछ सीटों की कमी का यह मतलब नहीं कि भाजपा पराजित हो गई है। भाजपा अभी भी कांग्रेस व जेडीएस से बहुत आगे है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में गिरी बीजेपी सरकार, कांग्रेस ने इस तरह मनाया जश्न

यह भी पढ़ें: थराली का संदेश निकाय और 2019 के लिए महत्वपूर्ण: जाजू

यह भी पढ़ें: भाजपा सरकार की एंटी इनकंबेंसी पर कांग्रेस ने बांधी उम्मी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.