महासंवाद की आलोचना पर भाजपा का पलटवार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस सहित विपक्षी नेताओं द्वारा संगठन महासंवाद को संबोधित किए जाने की आलोचना पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया है।
राज्य ब्यूरो, देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस सहित विपक्षी नेताओं द्वारा संगठन महासंवाद को संबोधित किए जाने की आलोचना पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि क्या विपक्ष चाहता है कि आतंकवादियों व पाकिस्तान को यह संदेश जाए कि भारत और भारत के प्रधानमंत्री डर गए हैं ।
गुरुवार को एक बयान जारी कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि न देश रुकेगा, न झुकेगा और न ही देश डरेगा। इस समय यह देश मजबूती के साथ प्रधानमंत्री के नेतृत्व में खड़ा है व बिना विचलित हुए व बिना डरे सभी कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार अपना काम कर रही है। सेना अपना काम कर रही है और सभी क्षेत्रों में काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल इस पर भी राजनीति कर रहे हैं।