पं. दीनदयाल उपाध्याय के पद्चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प
विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर ही सुशिक्षित और विकसित समाज की कल्पना को साकार किया जा सकता है।
ऋषिकेश, [जेएनएन]: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके पद्चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।
नगर निगम वाटिका में एकात्मक मानववाद और अंतोदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही पुष्प चढ़ाए गए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के कट्टर समर्थक होने के साथ ही प्रखर राष्ट्रवादी नेता भी थे। उन्होंने हमेशा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया और अन्य लोगों को प्रेरित किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर ही सुशिक्षित और विकसित समाज की कल्पना को साकार किया जा सकता है। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष स्नेह लता शर्मा, संजय शास्त्री, अनीता मंमगाई, जितेंद्र अग्रवाल, राजपाल ठाकुर, पंकज शर्मा, अनिता बहल, कविता शाह, कपिल गुप्ता, चेतन शर्मा, राजकुमारी पंत, गुड्डी कालूड़ा, रीना शर्मा आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़ें: भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती