Move to Jagran APP

भाजपा के सरकार बनाने के दावे के चलते कांग्रेस खेमा हुआ सक्रिय

न्यायालय में चल रही भाजपा व कांग्रेस के बीच लड़ाई के बीच भाजपा ने जहां सरकार बनाने का दावा किया। वहीं कांग्रेस अपने खेमे को बचाने में जुट गई। दोनों ही दलों ने अपने विधायकों को तलब किया है।

By BhanuEdited By: Published: Thu, 21 Apr 2016 01:07 PM (IST)Updated: Thu, 21 Apr 2016 04:52 PM (IST)
भाजपा के सरकार बनाने के दावे के चलते कांग्रेस खेमा हुआ सक्रिय

देहरादून। न्यायालय में चल रही भाजपा व कांग्रेस के बीच लड़ाई के बीच भाजपा ने जहां सरकार बनाने का दावा किया। वहीं कांग्रेस अपने खेमे को बचाने में जुट गई। दोनों ही दलों ने अपने विधायकों को तलब किया है।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश प्रभारी के बयान ने कांग्रेस व भाजपा दोनों के बीच गरमाहट पैदा कर दी। भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड में सरकार बनाने को पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि यदि मौका मिला तो भाजपा पूर्ण बहुमत साबित कर देगी।
एक बयान में उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड में राजनीतिक अस्थिरता है। इससे प्रदेश को बाहर निकालने में सिर्फ भाजपा ही सक्षम है। मौका आने पर इसे भाजपा साबित कर दिखा देगी।

भाजपा के सरकार बनाने के दावे की संभावना के चलते भाजपा खेमे में सक्रियता बढ़ी हुई है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेता सतपाल महाराज व भगत सिंह कोश्यारी के देहरादून पहुंचने की संभावना है। वहीं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट फिलहाल नैनीताल में हैं। साथ ही भाजपा ने अपने विधायकों को देहरादून तलब कर लिया।
वहीं सरकार बनाने की भाजपा की सक्रियता के चलते कांग्रेस खेमे में भी हलचल शुरू हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से विधायकों के मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हो गया है। विधायक नवप्रभात, सरिता आर्य के साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी हरीश रावत से मुलाकात की।

इसके बाद कांग्रेस ने अपने और पीडीएफ विधायकों को एकत्र करना शुरू कर दिया। सभी विधायकों को देहरादून पहुंचने को कहा गया है। इस बीच पीडीएफ विधायक हरिदास ने कहा कि वह कांग्रेस के साथ हैं। उधर, कांग्रेस अपने विधायकों और पीडीएफ विधायकों के साथ राजभवन में परेड करा सकती है।

पढ़ें-उत्तराखंडा: शक्तिमान चला गया, जारी रहेगी सियासत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.