Move to Jagran APP

भाजपा ने देश को आर्थिक और सुरक्षा के मोर्चे पर पीछे धकेला : माहरा

भाजपा ने देश को आर्थिक और सुरक्षा के मोर्चे पर पीछे धकेला माहरा

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 07:47 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 07:47 PM (IST)
भाजपा ने देश को आर्थिक और सुरक्षा के मोर्चे पर पीछे धकेला : माहरा
भाजपा ने देश को आर्थिक और सुरक्षा के मोर्चे पर पीछे धकेला : माहरा

भाजपा ने देश को आर्थिक और सुरक्षा के मोर्चे पर पीछे धकेला : माहरा

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश को आर्थिक और सुरक्षा के मामले में काफी पीछे धकेल दिया है। पहले ही महंगाई चरम पर है, अब जीएसटी का बोझ आम जनता पर लाद दिया गया है।

गढ़वाल मंडल भ्रमण पर रवाना होने से पहले ऋषिकेश में पत्रकारों से वार्ता करते हुए माहरा ने कहा कि तिरंगा राष्ट्र का झंडा है। इसे फहराने का सबको अधिकार है। भारत ने इसे गुरु के रूप में स्वीकार किया है। उन्होंने सवाल किया कि गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में फिर क्यों तिरंगा से परहेज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागपुर कार्यालय में तिरंगा फहराने वाले तीन नौजवानों के खिलाफ क्यों मुकदमा किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो उस समय भाजपा नेताओं ने कहा था जब देश का रुपया गिरता है तो प्रधानमंत्री की शान गिरती है। अब यह सब बातें भाजपा क्यों भूल गई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2016 तक उत्तराखंड के ऊपर 35 हजार करोड़ रुपये कर्ज था, जिसमें सिडकुल की स्थापना सहित कई विकास कार्य हुए थे। 2017 से 2021 तक यह कर्ज बढ़कर एक लाख चार हजार करोड़ हो गया है। इतना ही नहीं भाजपा सरकार ने जनता पर टैक्स का अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। कच्चा तेल, रसोई गैस सब जगह सस्ते हैं मगर हमारे यहां महंगा है। माहरा ने कहा कि अब इस सरकार ने मकान मालिक और किराएदार दोनों को जीएसटी की सीमा में बांध दिया है। दूध और आटे पर भी जीएसटी लगा दी गई है। देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। सुरक्षा के मामले में भी सरकार लापरवाह है। उन्होंने कहा कि इन तमाम विषयों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जा रही है। इस मौके पर महामंत्री संगठन प्रदेश कांग्रेस विजय सारस्वत,जयेंद्र रमोला, राजपाल खरोला, महंत विनय सारस्वत आदि मौजूद रहे।

श्रीकांत को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर कसा तंज

ऋषिकेश: यूपी के नोएडा में महिला के साथ बदसलूकी कर फरार हुए बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ अभद्रता की है, वह भाजपा के चाल चरित्र को दर्शाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.