Move to Jagran APP

भाजपा प्रशिक्षण शिविर: सरकार की उपलब्धियां आमजन तक पहुंचाने पर जोर, कार्यकर्ताओं ने साझा किए अनुभव

त्यूणी मंडल में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एसटी आयोग के चेयरमैन राज्यमंत्री मूरतराम शर्मा और प्रदेश प्रवक्ता भाजपा विनोद सुयाल ने सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 10:55 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 10:55 AM (IST)
भाजपा प्रशिक्षण शिविर: सरकार की उपलब्धियां आमजन तक पहुंचाने पर जोर, कार्यकर्ताओं ने साझा किए अनुभव
सरकार की उपलब्धियां आमजन तक पहुंचाने पर जोर।

चकराता(देहरादून), जेएनएन। जौनसार-बावर के सीमांत त्यूणी मंडल में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एसटी आयोग के चेयरमैन राज्यमंत्री मूरतराम शर्मा और प्रदेश प्रवक्ता भाजपा विनोद सुयाल ने सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के साथ जिम्मेदारी से कार्य करने को कहा। वक्ताओं ने चार सत्र में आयोजित प्रशिक्षण में आए कार्यकर्ताओं से अनुभव भी साझा किए।

loksabha election banner

सीमांत क्षेत्र के त्यूणी मंडल में शनिवार को भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन उत्तराखंड जनजाति आयोग के अध्यक्ष मूरतराम शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल और जिला प्रशिक्षण प्रमुख यशपाल सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। चार अलग-अलग भागों में बांटे गए भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे सत्र में वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति-नीति के बारे में बताया। इसके अलावा प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर की तैयारी, केंद्र और सरकार की उपलब्धियां, जनहित में संचालित कई लाभकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं विकास परक योजना समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। 

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां आमजन तक पहुंचाने के प्रयास तेज करने होंगे। कहा मोदी सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर में बसे नागरिक तक विकास की किरण पहुंचाना है। कहा कि सरकार का प्रयास समाज में गरीब-कमजोर व हर वर्ग को विकास परक योजना से जोड़ना है, जिससे देश-प्रदेश में खुशहाली का वातावरण बनेगा। वक्ताओं ने सभी कार्यकत्र्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के लिए कहा। उन्होंने ये भी कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की पहचान दुनिया में सबसे अलग बनी है। कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ संगठन के हित में कार्य करना होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा शमशेर सिंह पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष राजाराम शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पान सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष रतन सिंह चौहान, महामंत्री नीरज शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रमेश डोभाल, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश उनियाल, भाजपा नेता हरजीत राणा, शांतिराम डोभाल, विद्यानंद शर्मा, मानदास, दरबान सिंह मौजूद रहे।

जौनसार-बावर में सरकार ने दूर की समस्या 

शनिवार को भाजपा साहिया मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि जौनसार-बावर में प्रदेश सरकार ने तीन साल के कार्यकाल में सड़क व पेयजल समस्याएं दूर कराई हैं, जिससे ग्रामीणों को सहुलियत मिली है। साहिया में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मधु, कालसी ब्लॉक प्रमुख मठौर सिंह चौहान, जिला महामंत्री अरुण मित्तल ने संयुक्त रूप से मंडल के प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन किया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री शिवप्रकाश से मिले हरक सिंह रावत, कई मुद्दों पर चर्चा

कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें और पार्टी को चकराता विधानसभा में मजबूत करने में कोई कोर कसर बाकी न छोड़ें। शिविर में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, मंडल प्रभारी नीरज चौहान, मनेंदर शर्मा, महामंत्री प्रशांत भसीन, प्रवीण चौहान, जिला पंचायत सदस्य गीताराम तोमर, भोपाल रावत, गीता चौहान, संजय शर्मा, रूपराम राठौर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी 24 नवंबर को उत्तराखंड समेत देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना संक्रमण को लेकर करेंगे चर्चा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.