Move to Jagran APP

सदस्यता अभियान में भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन, बने चार लाख नए सदस्य

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान शुरू होने के बाद अब तक चार लाख नए सदस्य बनाए जा चुके हैं।

By Edited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 08:25 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 12:25 PM (IST)
सदस्यता अभियान में भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन, बने चार लाख नए सदस्य
सदस्यता अभियान में भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन, बने चार लाख नए सदस्य

देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान शुरू होने के बाद अब तक चार लाख नए सदस्य बनाए जा चुके हैं। पार्टी को हर वर्ग से अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। पार्टी का लक्ष्य 11 अगस्त तक दस लाख सदस्य बनाने का है, जो पूरा हो जाएगा। सदस्यता अभियान के बाद प्रदेश में सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 

loksabha election banner

सदस्यता अभियान की समीक्षा करने देहरादून पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के 15 लाख सदस्य हैं। छह जुलाई को सदस्यता अभियान शुरू किया गया। इसके तहत 10 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया। अब तक चार लाख नए सदस्य बना लिए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि पार्टी में नए सदस्य जोड़ने के लिए मिस्ड कॉल देने के साथ ही फार्म भरवाकर सदस्य बनाने की व्यवस्था भी है। पहले पार्टी का सदस्य बनने के लिए पांच रुपये शुल्क लिया जाता था, लेकिन अब यह निश्शुल्क कर दी गई है। विशेष यह कि इस बार पार्टी से उस वर्ग से भी लोग जुड़ रहे हैं जो अभी तक पार्टी से दूर थे। 

उन्होंने कहा कि 11 अगस्त को सदस्यता अभियान समाप्त हो जाएगा। इसके बाद सांगठनिक चुनावों का दौरा शुरू हो जाएगा। इससे पहले उन्होंने सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। 

बैठक में सदस्यता अभियान प्रमुख व विधायक खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, दायित्वधारी नरेश बंसल और महानगर अध्यक्ष विनय गोयल आदि भी मौजूद रहे। 

हिमालयन कॉन्क्लेव के आएंगे सकारात्मक परिणाम 

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हिमालयन कॉन्क्लेव भाजपा के घोषणापत्र का हिस्सा है। इस कॉन्क्लेव के सकारात्मक परिणाम आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमालयी राज्यों के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण से काम कर रहे हैं। 

चल रही है देशराज कर्णवाल विवाद की जांच 

भाजपा ने भले ही विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया हो, लेकिन उनके और विधायक देशराज कर्णवाल के बीच हुए विवाद की जांच अभी चल ही रही है। यानी पार्टी ने अभी देशराज कर्णवाल को भी क्लीनचिट नहीं दी है। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू का बयान इस ओर इशारा भी दे रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक देशराज कर्णवाल और कुंवर प्रणव चैंपियन के विवाद की जांच विचाराधीन है, जिस पर निर्णय होना बाकी है।

मोदी के नेतृत्व में देश का चौतरफा विकास: जाजू

आकाश हो या समुद्र या देश की चारों दिशाएं, मोदी सरकार सभी क्षेत्रों में विकास कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कारगी स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम मन की बात व सदस्यता अभियान के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अब विकास के पर्याय बन गए हैं, क्योंकि जनता ने हमारी झोली अपने आशीर्वाद से भर दी है तो हमारी भी जिम्मेदारी है कि उनकी आकाक्षाओं को पूरा करें और मोदी सरकार देश से जुड़े सभी मसलों पर एग्रेसिव होकर काम कर रही है, जिसके परिणाम भी निरंतर आ रहे हैं। 

धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि भाजपा परिवार बड़ा हो गया है और निरंतर बढ़ता जा रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है कि हमारी केंद्र एवं राज्य की सरकारें उत्तरोत्तर परिणाम दे रही हैं हम केवल राजनीति नहीं समाज और देश बनाने का काम कर रहे हैं नए जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं को भी इसे समझना होगा कि हम केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं देश सेवक भी हैं।

प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेने वाला ही भाजपा में रह सकता है, क्योंकि पार्टी कार्यकर्ता को सदैव सक्रिय रखती है, पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए काम और काम के लिए कार्यकर्ता की सदैव तलाश में रहती है आजकल चल रहा सदस्यता पर्व इसका उदाहरण है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनंत सागर और संचालन महेश पाडे ने किया। कार्यक्रम में महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, उपाध्यक्ष सीताराम भट्ट, सुभाष बालियान, पार्षद राजपाल पयाल, सतीश कश्यप, आलोक कुमार, दिनेश सती, गणेश उनियाल, वार्ड अध्यक्ष शशी जोशी, रमेश चंद्र गौड़, अनिल मोहन सेमवाल, नवीन नौटियाल, राजकुमार कक्कड़, कृष्णा उनियाल, नजाकत हुसैन आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: हिमालयन कॉन्क्लेव को हरीश रावत ने बताया निराशाजनक, भाजपा ने विकास की आधारशिला

यह भी पढ़ें: हिमालयन कॉन्क्लेव: उत्तराखंड ने खुद के लिए गढ़ ली नई पहचान, पढ़िए पूरी खबर

हिमालयन कॉन्क्लेव: ग्रीन बोनस और कॉमन एजेंडे पर हिमालयी राज्य सहमत

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.