आरोप पत्र के बजाए आत्ममंथन समिति बनाए कांग्रेस
प्रदेश सरकार के चार साल के कामकाज को लेकर कांग्रेस की ओर से आरोप पत्र समिति बनाने के फैसले पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को आरोप पत्र की बजाए आत्ममंथन समिति बनानी चाहिए।
राज्य ब्यूरो, देहरादून: प्रदेश सरकार के चार साल के कामकाज को लेकर कांग्रेस की ओर से आरोप पत्र समिति बनाने के फैसले पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को आरोप पत्र की बजाए आत्ममंथन समिति बनानी चाहिए। इससे कांग्रेस को पता लगेगा कि जनता ने उसे क्यों ठुकराया।भाजपा नेता चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में घोटालों और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। फिर चाहे वह 56 घोटाले हों या फिर समय-समय पर हुए स्टिंग ऑपरेशन, इन सभी ने कांग्रेस शासन में हुए भ्रष्टाचार की पोल खोल दी थी। परिणामस्वरूप राज्य की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया।उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी मनगढ़ंत आरोप लगाकर शॉर्टकट तरीके से रास्ता बनाकर सत्ता पाने की जुगत में हैं, लेकिन उसकी यह मुराद कभी पूरी नहीं होने वाली। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता विकास चाहती है और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने इस मामले में सौ में से सौ अंक हासिल किए हैं।
यह भी पढ़ें- Farmers Protest: किसान संगठनों से वार्ता में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे सीएम हरीश रावत
विधायक ने चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून: मिट्ठी-बेहड़ी में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने चैपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं। साथ ही दूरभाष पर अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। विधायक जोशी ने कहा कि मिट्ठी-बेहड़ी में जल्द ही एक सामुदायिक शेड का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियांता को निर्देश दिए कि सड़कों की शीघ्र मरम्मत की जाए। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास के नए आयाम खोल रही है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल, सुनीता चौधरी आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, उपाध्यक्षों-महामंत्रियों को सौंपा जिलों का प्रभार