भाजपा ने लगाए पौधे, अब कांग्रेसियों ने पिलाया पानी
प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने आरोप लगाया कि पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सम्मान में लगाए गए पेड़ों की सुध तक नहीं ली।
देहरादून, [जेएनएन]: प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने बुधवार को सचिवालय के पास भाजपा द्वारा लगाए गए पेड़ों का पूजन किया। उन्होंने सभी पेड़ों का तिलक कर उन्हें पानी दिया। साथ ही भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सम्मान में लगाए गए पेड़ों की सुध तक नहीं ली। जिससे वे सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं।
पूजन कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सम्मान में यह पेड़ लगाए थे। लेकिन उनकी देखभाल करना ही भूल गए। सभी पेड़ सूख चूके हैं, जबकि जगह-जगह होर्डिंग्स व विज्ञापन लगाकर पर्यावरण की रक्षा करने के दावे किए जा रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री सहित सभी नेता और बड़े अधिकारी इसी सड़क से रोज गुजरते हैं।
मगर किसी ने इन पौधों की सुध नहीं ली। यही हालात जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों का हो गया है। यहां तक कि सीएम आवास के पास भी कूड़े के ढ़ेर लगे रहते हैं। ऐसा कर प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान का मजाक उड़ाया जा रहा है।
इस मौके पर हाफिज अकरम कुरैशी, अभिषेक बोहरा, सैयद शोभी हुसैन, खुशबू रतूड़ी, हरीश नागपाल, रुबी चौधरी, कुलदीप प्रसाद डोबरियाल, राम बाबू, रेखा ढींगरा आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: अब आर्य के समर्थकों ने नाराजगी जताकर मचाई सियासी हलचल
यह भी पढ़ें: केदारनाथ के बहाने हरीश रावत ने तेज की सियासी जंग
यह भी पढ़ें: भाजपा की छवि खराब करने वालों को जवाब दें कार्यकर्ताः अजय भट्ट