भाजपा ने सदस्यता अभियान की तिथि 20 अगस्त तक बढ़ाई
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी गई है।
देहरादून, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी गई है। उत्तराखंड में सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए शनिवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक आयोजित की गई है।
प्रेस नोट जारी कर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने देश में सदस्यता अभियान की तिथि बढ़ाकर 20 अगस्त की गई है। पहले यह तिथि 11 अगस्त थी। अब सदस्यता का कार्य 20 अगस्त तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। प्रदेश में सदस्यता की समीक्षा के लिए शनिवार 10 अगस्त को भाजपा प्रदेश कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू का मार्ग दर्शन मिलेगा। बैठक में प्रदेश सदस्यता प्रमुख एवं महामंत्री खजान दास, प्रदेश सदस्यता सह प्रमुख खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश महांमत्री राजेंद्र भंडारी, अनिल गोयल, उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, पूर्व महामंत्री नरेश बंसल, गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री कुलदीप कुमार व प्रदेश कार्यालय सचिव पुष्कर सिंह काला शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: छात्रसंघ चुनावों के लिए एबीवीपी तैयार, चलाए जा रहे कैंपस कार्यक्रम
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के गले की फांस बना अनुच्छेद 370, पार्टी स्टैंड को लेकर पसोपेश
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप