Move to Jagran APP

भाजपा चुनाव समिति की बैठक होगी 20 अक्टूबर को

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक 20 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 19 Oct 2018 03:40 PM (IST)Updated: Fri, 19 Oct 2018 03:40 PM (IST)
भाजपा चुनाव समिति की बैठक होगी 20 अक्टूबर को
भाजपा चुनाव समिति की बैठक होगी 20 अक्टूबर को

देहरादून, [जेएनएन]: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक 20 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री व चुनाव समिति के सदस्य नरेश बंसल ने बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव के संबंध में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक जो 18 अक्टूबर को आयोजित की गई थी पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के आकस्मिक निधन के कारण उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद स्थगित कर दी गई थी।

loksabha election banner

अब यह बैठक 20अक्टूबर को तीसरे पहर 3 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पर होगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू सहित अन्य सदस्य भाग लेंगे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद भगत सिंह कोश्यारी, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार, केंद्रीय मंत्री अजय टमटा, सांसद महारानी माला राजलक्ष्मी, प्रदेश सरकार में मंत्री प्रकाश पंत, मदन कौशिक, यशपाल आर्य, डॉ धन सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, खजान दास, गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन प्रदेश व महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम सहगल शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की प्रतिष्ठा का स्थानीय निकाय चुनाव, जिताऊ प्रत्याशियों पर खेलेगी दांव

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: रजनी रावत हो सकती हैं आप की महापौर प्रत्याशी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.