प्लास्टिक मुक्त दून बनाने के लिए भाजपाइयों ने चलाया अभियान
दून को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए भाजपा की ओर से सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया।
देहरादून, जेएनएन। दून को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए भाजपा की ओर से सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। सेवा सप्ताह के तहत भाजपा कार्यकत्ता विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत 20 सितंबर तक विभिन्न सेवा कार्य चलाए जाएंगे।
मंगलवार को महानगर के सभी 100 वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही, 182 शक्ति केंद्रों में भी सफाई की गई। महानगर महामंत्री सतेंद्र नेगी ने बताया कि कार्यकत्ताओं ने सफाई अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्लास्टिक मुक्त दून का संकल्प लिया। सतेंद्र नेगी के कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को स्वच्छ रखने का जो आह्वान किया था, वह अब एक बड़े आंदोलन में बदल चुका है। समाज में स्वच्छता के प्रति काफी जागरूकता आई है। स्वच्छता अभियान में विधायक हरबंस कपूर, खजान दास, महानगर महामंत्री रतन चौहान, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, सचिन गुप्ता, करुण दत्ता, रईस अंसारी समेत महानगर कार्यकत्ताओं ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें: जनसमस्याओं के समाधान को गंभीर है सरकार : मुन्ना चौहान
सिंगल यूज प्लास्टिक कूड़ा अलग फेंकने को किया जागरूक
भाजपा अंबेडकर नगर मंडल की ओर भी सेवा सप्ताह के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान घर में सिंगल यूज प्लास्टिक को अलग कूड़ेदान में डालने की अपील की गई। साथ ही, मंडल के सभी शक्ति केंद्रों में कार्यकत्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, महामंत्री विपिन खंडूरी, अरुण खरबंदा, पार्षद संतोष नागपाल, अनीता गर्ग, विमला गौड़, विशाल कुमार, मनोज जाटव मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ बोला हल्ला, कहा- भाजपा सरकार ने तोड़ी आम आदमी की कमर