Move to Jagran APP

सीएए पर भ्रमित कर रहे विरोधी दल: भाजपा

भाजपा ने कांग्रेस व अन्य विरोधी दलों पर नागरिक संशोधन अधिनियम के खिलाफ सुनियोजित तरीके से देश के मुसलमानों को धोखा देने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 09:51 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 06:13 AM (IST)
सीएए पर भ्रमित कर रहे विरोधी दल: भाजपा
सीएए पर भ्रमित कर रहे विरोधी दल: भाजपा

राज्य ब्यूरो, देहरादून: भाजपा ने कांग्रेस व अन्य विरोधी दलों पर नागरिक संशोधन अधिनियम के खिलाफ सुनियोजित तरीके से देश के मुसलमानों को धोखा देने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि सीएए में ऐसा कुछ नहीं है, जिससे देश के मुसलमानों सहित किसी भी नागरिक के अधिकार पर कोई आंच आए।

loksabha election banner

गुरुवार को एक बयान में भाजपा मीडिया प्रमुख ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस सहित विपक्षी दल मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं। वे उन्हें भाजपानीत सरकार के खिलाफ भड़काकर अपने राजनीतिक हथियार के रूप में प्रयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह यह साफ कर चुके हैं कि यह अधिनियम तीन देशों के धार्मिक रूप से पीड़ितों को नागरिकता देने के लिए है। इससे देश के किसी भी नागरिक का हित प्रभावित नहीं होगा। बावजूद इसके हताश हो चुकी कांग्रेस व विपक्षी दल अब इस प्रकार की देश विरोधी हरकतों पर उतर आए हैं। भाजपा उनके मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। देश की जनता सब देख रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.