Move to Jagran APP

भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए पदाधिकारी बनेंगे विस्तारक

प्रदेश में 11 अगस्त तक चलने वाले सदस्यता अभियान के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी हफ्तेभर तक विस्तारक की भूमिका में रहेंगे और नए सदस्य भी बनाएंगे।

By Edited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 09:46 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 11:06 AM (IST)
भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए पदाधिकारी बनेंगे विस्तारक
भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए पदाधिकारी बनेंगे विस्तारक

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में 11 अगस्त तक चलने वाले सदस्यता अभियान के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। इस दौरान पार्टी के शक्ति केंद्र से लेकर प्रांतीय स्तर तक के पदाधिकारी हफ्तेभर तक विस्तारक की भूमिका में रहेंगे और नए सदस्य भी बनाएंगे। मंत्री, विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी यह भूमिका निभाएंगे। 

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान राज्य में 10 लाख से ज्यादा नए सदस्य बनाए जाएंगे। प्रदेश महामंत्री भंडारी ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत 18 से 21 जुलाई तक सभी जिलों में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें शक्ति केंद्रों में बतौर विस्तारक निकलने वाले कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा। 

कार्यशालाओं के लिए पदाधिकारी भी तय कर दिए गए हैं। इनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय सह सदस्यता प्रमुख दुष्यंत गौतम देहरादून महानगर, प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता देहरादून जिला, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला हरिद्वार, प्रदेश मंत्री कुलदीप कुमार ऊधमसिंहनगर, प्रदेश सदस्यता प्रमुख एवं विधायक खजानदास उत्तरकाशी व टिहरी, प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल चमोली व रुदप्रयाग, प्रदेश सह सदस्यता प्रमुख खिलेंद्र चौधरी पौड़ी, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व नैनीताल, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा बागेश्वर और प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी चंपावत में होने वाली कार्यशालाओं में मार्गदर्शन देंगे। 

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सदस्यता अभियान के दौरान मौके पर ही सत्यापन भी किया जाएगा। मोर्चा सदस्यता प्रमुख व सह प्रमुख नियुक्त प्रदेश महामंत्री भंडारी ने बताया कि पार्टी के सभी मोर्चों के प्रदेश सदस्यता प्रमुख व सह प्रमुख नियुक्त कर दिए गए हैं। 

महिला मोर्चा के लिए विधायक ऋतु खंडूड़ी प्रमुख और प्रदेश महामंत्री सरला खंडूड़ी व दीपाली कन्याल को सह प्रमुख बनाया गया है। युवा मोर्चा के लिए नवीन ठाकुर प्रमुख होंगे। अनुसूचित जाति मोर्चा के लिए डॉ. सुरेंद्र मोघा प्रमुख व किरण बेदी सह प्रमुख, ओबीसी मोर्चा के लिए नेत्रपाल मौर्य प्रमुख, किसान मोर्चा के लिए राजेंद्र बिष्ट, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के लिए राकेश राणा और अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए मेजर कादिर सदस्यता प्रमुख बनाए गए हैं। सभी मोर्चे एक से पांच अगस्त तक विशेष सदस्यता अभियान चलाएंगे।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में दिग्गजों को रास नहीं आ रही है एकजुटता, पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें: भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जगह-जगह फूंके पुतले

यह भी पढ़ें: विवादित भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ उबाल, तत्काल बर्खास्तगी पर पेच


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.