उत्तराखंड में छह जुलाई से भाजपा का सदस्यता अभियान, घोषित किए जिला सदस्यता प्रमुख
प्रदेश में शुरू होने वाले भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए जिला सदस्यता प्रमुखों व सह प्रमुखों की नियुक्ति कर दी गई है। प्रदेश सदस्यता प्रमुख एवं विधायक खजानदास ने यह जानकारी दी।
देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में छह जुलाई से शुरू होने वाले भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए जिला सदस्यता प्रमुखों व सह प्रमुखों की नियुक्ति कर दी गई है। सभी 14 जिलों के सदस्यता प्रमुखों व सह प्रमुखों को 23 जून को ऋषिकेश में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आमंत्रित किया गया है। जहां प्रांतीय व केंद्रीय नेतृत्व की ओर से उन्हें मार्गदर्शन दिया जाएगा।
भाजपा के प्रदेश सदस्यता प्रमुख एवं विधायक खजानदास ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति के बाद 30 जून तक जिलों में सदस्यता बैठकें होंगी। पांच जुलाई तक सभी मंडलों में बैठकें कर ली जाएगी। सदस्यता अभियान के तहत वर्तमान सदस्यता के अतिरिक्त 20 फीसद नए सदस्य बनाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक सदस्य को सक्रिय बनने के लिए कम से कम सौ सदस्य बनाने होंगे। चुनाव में प्रतिभाग करने वालों के लिए भी 100 सदस्य बनाना जरूरी होगा। सदस्यता अभियान में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही सांसद-विधायक भी पूर्णकालिक रूप से एक-एक सप्ताह का समय देंगे।
उन्होंने बताया कि देहरादून महानगर के लिए रविंद्र कटारिया व रणजीत सिंह भंडारी, देहरादून जिले के लिए प्रेम सिंह जैन व वीर सिंह चौहान जिला सदस्यता प्रमुख व सह प्रमुख बनाए गए हैं।
हरिद्वार में अनिल अरोड़ा व आदेश सैनी, उत्तरकाशी में संदीप सिंह राणा व खिमानंद बिजल्वाण, टिहरी में नत्थी सिंह नेगी व रतन सिंह पंवार, पौड़ी में नीरज पांथरी व विकास कुकरेती, रुद्रप्रयाग में चंडीप्रसाद भट्ट व शकुंतला, चमोली में राकेश जोशी व रघुवीर सिंह बिष्ट, पिथौरागढ़ में बसंत जोशी व महिमन सिंह कनियाल, बागेश्वर में दयाल सिंह ऐठानी व मदनराम आगरी, चंपावत में प्रकाश मेहता व संजय जोशी, नैनीताल में उमेश शर्मा व हरीश दफौटी, अल्मोड़ा में अनिल सिंह शाही व आनंद सिंह डंगवाल और ऊधमसिंहनगर में उत्तम दत्ता व कमलेंद्र सेमवाल क्रमश: जिला सदस्यता प्रमुख व सह प्रमुख बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: 108 के पूर्व कर्मचारियों संग उपवास पर बैठे हरीश रावत, सरकार पर लगाए आरोप
यह भी पढ़ें: कैबिनेट बैठक: शराब की 234 दुकानें लॉटरी से होंगी आवंटित, जानिए कुछ और फैसले
यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने की हार की समीक्षा को बैठक, नहीं बुलाने पर सेवादल आहत
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप