राहुल गांधी विदेश जाकर धूमिल कर रहे हैं भारत की छवि
लंदन में दिए गए राहुल गांधी के एक बयान के विरोध में भाजयुमो ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर देश की छवि धूमिल करने का आरोप लगाय।
देहरादून, [जेएनएन]: भाजयुमो ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वयंसेवक संघ के खिलाफ लंदन में दिए गए बयान की जमकर निंदा की है। आक्रोशित भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला फूंकते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर इस तरह का बयान दे रहे हैं, जिससे देश की छवि धूमिल हो रही है। भाजयुमो ने राहुल गांधी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है।
लैंसडौन चौक पर एकत्र होकर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने आरएसएस की तुलना अरब देश के संगठनों से की है, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने फिर अपनी बचकानी हरकतों से देश को पूरी दुनिया में शर्मसार कर दिया है। उनकी इस हरकत से देश की छवि धूमिल हो रही है।
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में आरएसएस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि हम एक संगठन से संघर्ष कर रहे हैं। जिसका नाम आरएसएस है। वो भारत के हर संस्थान पर कब्जा कर देश के स्वरूप को बदलना चाहता है।
इसके विरोध स्वरूप भाजयुमो ने लैंसडौन चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस मौके पर भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, महामंत्री राजेश रावत, गौरव, नरेंद्र कुमार, वैभव, उमेश, विजय रमेश आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: सांसद टम्टा का मोदी सरकार पर हमला, राफेल है मोदी सरकार का महाघोटाला
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पर राहुल गांधी की नजर है और भरोसा भी
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव को उत्तराखंड में भाजपा ने शुरू किया सर्वे