Move to Jagran APP

Uttarakhand Disaster Rescue Work रैणी-तपोवन क्षेत्र में बचाव एवं राहत कार्य में जुटेंगे भाजपाई

आपदा प्रभावित रैणी-तपोवन क्षेत्र में बचाव एवं राहत कार्यों में भाजपा कार्यकर्त्‍ता प्रशासन के साथ सहयोग करेंगे। यही नहीं राहत कार्यों में भी हाथ बटाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशों के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने इस संबंध में पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं को निर्देशित किया है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 08 Feb 2021 02:40 PM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2021 02:40 PM (IST)
Uttarakhand Disaster Rescue Work रैणी-तपोवन क्षेत्र में बचाव एवं राहत कार्य में जुटेंगे भाजपाई
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Disaster Rescue Work चमोली जिले के आपदा प्रभावित रैणी-तपोवन क्षेत्र में बचाव एवं राहत कार्यों में भाजपा कार्यकर्त्‍ता प्रशासन के साथ सहयोग करेंगे। यही नहीं, राहत कार्यों में भी हाथ बटाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशों के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने इस संबंध में पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं को निर्देशित किया है। रविवार को चमोली में आई आपदा के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आपदा की जानकारी ली और प्रभावितों की मदद के लिए पार्टी को जुटने के निर्देश दिए। पार्टी अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने क्षेत्रीय विधायक महेंद्र भट्ट के अलावा जिलाध्यक्ष चमोली व अन्य पदाधिकारियों से घटना के विषय में बात की। उन्होंने सभी को प्रभावित क्षेत्र में पहुंचने और प्रशासन के साथ राहत कार्यो में सहयोग करने को कहा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भगत के मुताबिक वह चमोली जिला प्रशासन के अलावा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं के साथ ही स्थानीय निवासियों के संपर्क में हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यो में जुटी है। 

loksabha election banner

उधर, नैनीताल से सांसद अजय भट्ट ने चमोली में आई आपदा में मृत व्यक्तियों के प्रति संवेदना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। उन्होंने कहा कि समय रहते केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए गए अभूतपूर्व प्रयासों से ज्यादा जानमाल का नुकसान होने से बचा लिया गया। गढ़वाल सांसद सांसद तीरथ सिंह रावत आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें-चमोली में बाढ़ से ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट को नुकसान, यहां फंसे थे 16 लोग

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.