Move to Jagran APP

भागवद कथा से पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा

भागवद कथा समिति डाकपत्थर द्वारा मनोरंजन क्लब द्वितीय में रविवार से भागवत कथा का आयोजन किया गया, इससे पहले नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 08:47 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 08:47 PM (IST)
भागवद कथा से पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा
भागवद कथा से पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा

संवाद सहयोगी, विकासनगर: भागवद कथा समिति डाकपत्थर द्वारा मनोरंजन क्लब द्वितीय में रविवार से भागवद कथा का आयोजन किया गया। रविवार को कथा से पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नई कॉलोनी से शुरू हुई कलश यात्रा टोंस कॉलोनी, मुख्य बाजार, कालसी रोड होते हुए कथा स्थल पर पहुंची।

loksabha election banner

कथा वाचक ब्रह्मर्षि रामचंद्राचार्य ने कलश स्थापना व कलश जल से व्यास पीठ को अभि¨सचित कर कथा का शुभारंभ किया। कथा के पहले दिन कथा वाचक ने श्रीमद्भागवत पुराण की महत्ता का वर्णन करते हुए कहा कि कलयुग में भागवत कथा श्रवण से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। कलयुग के प्रवेश करते ही राजा परीक्षित की बुद्धि का हरण हुआ और उन्होंने अज्ञानता वश तपस्या में लीन ऋषि के गले में सर्प डाल दिया। इस पाप से मुक्ति पाने को राजा परीक्षित ने सात दिनों तक श्रीमद भागवत कथा का श्रवण किया। कथा श्रवण से ही उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई। बताया कि सनातन धर्म में मनुष्य को पाप कर्म व असामाजिक कृत्यों को करने से रोकने के लिए पुराणों व धार्मिक ग्रंथों में अनेक प्रसंग दिए गए हैं। इन प्रसंगों के श्रवण से जीवन में सात्विकता आती है। सात्विक जीवन ही व्यक्ति को पुण्य की ओर ले जाता है और जो व्यक्ति पुण्य कर्म करता है वह मोक्ष की प्राप्ति करता है। कलश यात्रा में समिति के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान सुबोध गोयल, सचिव निरंकार शर्मा, मोतीलाल शर्मा, मनोज सक्सैना, सत्येंद्र तिवारी, गजपाल शर्मा, अनुराधा शर्मा, रमा सक्सैना, जोना कैंतुरा, सावित्री जोशी, निर्मला शर्मा, मंजू शर्मा, बसंती देवी, सुमित्रा, लाजवंती सेमवाल, सुशीला श्रीवास्तव, कृष्णा शर्मा, ज्ञानदेई, कविता शर्मा आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.