विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'डाट काली मंदिर में मांगकर आई हूं मन्नत', बांसुरी स्वराज ने उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनने का किया दावा

By Rahul ChauhanEdited By: Rahul Chauhan
Published: Fri, 02 Oct 2026 05:12 PM (IST)

उत्तराखंड भाजपा की सहप्रभारी बांसुरी स्वराज ने देहरादून में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डाट काली माता मंदिर में भाजपा ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राहुल चौहान जागरण, देहरादून। उत्तराखंड भाजपा की नवनियुक्ति सहप्रभारी एवं दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज आज प्रभारी राम माधव व दूसरे सहप्रभारी अरविंद मेनन के साथ देहरादून पहुंचीं।

यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बांसुरी स्वराज ने उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।

इस दौरान बांसुरी स्वराज ने कहा कि मैं दिल्ली से देहरादून आते समय डाट काली माता मंदिर पर मन्नत मांगकर आई हूं कि उत्तराखंड में भाजपा की तीसरी बार सरकार बने। तीसरी बार सरकार बनेगी तो मैं डाटकाली माता मंदिर पर भंडारा कराऊंगी।

उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र देते हुए अभी से काम में जुट जाने के लिए कहा। बता दें कि उत्तराखंड भाजपा का सहप्रभारी बनने के बाद प्रभारी राम माधव व दोनों सहप्रभारी बांसुरी स्वराज व अरविंद मेनन पहली बार उत्तराखंड पहुंचे हैं।

दो दिवसीय दौरे में वे प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर मंथन करेंगे। 

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड भाजपा कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को, राज्यसभा प्रत्याशी के नाम पर होगा मंथन

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट, अजय भट्ट का रिकॉर्ड तोड़ा