विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदरीनाथ हाईवे पर खड़े ट्राले से टकराई टैक्सी, एक महिला की हुई मौत; दिल्ली से पौड़ी जा रहे थे यात्री

Published: Tue, 21 Apr 2026 09:11 PM (GMT+05:30)

बदरीनाथ हाईवे पर कौड़ियाला के पास एक टैक्सी खड़े ट्राले से टकरा गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई ...और पढ़ें

बदरीनाथ हाईवे पर कौड़ियाला के समीप दुर्घटनाग्रस्त वाहन। वहीं, हादसे में घायल महिलाएं। एसडीआरएफ

बदरीनाथ हाईवे पर कौड़ियाला के समीप दुर्घटनाग्रस्त वाहन। वहीं, हादसे में घायल महिलाएं। एसडीआरएफ

HighLights

  1. बदरीनाथ हाईवे पर टैक्सी-ट्राला की टक्कर

  2. दुर्घटना में एक महिला की मौके पर मौत

  3. चालक समेत सात लोग हुए घायल

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। बदरीनाथ हाईवे पर कौड़ियाला के पास एक टैक्सी खड़े ट्राले से टकरा गई। यह टैक्सी सवारियों को लेकर दिल्ली से पौड़ी जा रही थी।

दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। चालक समेत सात लोग घायल हुए है। चालक ने झपकी आने की बात कही है।

प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान ने बताया कि चालक गोविंद सिंह, निवासी ग्राम कोट धार, पौड़ी दिल्ली से सात सवारियों को लेकर चला था।

car and Truck Accident

मंगलवार सुबह करीब सात बजे टैक्सी जैसे ही बदरीनाथ हाईवे पर कौड़ियाल के पास पहुंची, तो वह अचानक सड़क किनारे सरियों से लदे खड़े ट्राले से टकरा गई।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटना में 55 वर्षीय धूमा देवी पत्नी स्व. दिलवर सिंह, निवासी ग्राम निसाणी, पौड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। शव वाहन के अंदर फंस गया।

Injured people in Tehri

एसडीआरएफ ने किसी तरह शव को बाहर निकाला। चालक गोविंद सिंह, सवारी चंदन सिंह बिष्ट, शकुंतला बिष्ट, शारदा बलोनी, मीना, विनीता और सार्थक रावत सभी निवासी पौड़ी को मामूली चोटें आई हैं।

ब्यासी चौकी प्रभारी कमल कुमार ने बताया कि चालक ने पूछताछ में हल्की नींद की झपकी आने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- टिहरी के चंबा-कोटी कालोनी मार्ग पर बस और कार की हुई भिड़ंत, हादसे में पांच लोग घायल; वीडियो हो रहा वायरल

यह भी पढ़ें- टिहरी में हादसा: यमुना नदी में गिरा ट्रक, चालक घायल; परिचालक लापता