बचना शर्मा बनी शिकायत समिति की सदस्य
संवाद सूत्र चकराता जौनसार के लाखामंडल निवासी बचना शर्मा को महिलाओं के काय
23वीकेएस 10---
संवाद सूत्र, चकराता: जौनसार के लाखामंडल निवासी बचना शर्मा को महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से संरक्षण और लैंगिक उत्पीड़न के परिवादों के निवारण को गठित आइटीबीपी की आंतरिक शिकायत समिति में सदस्य बनाया गया। उप महानिरीक्षक क्षेत्र मुख्यालय देहरादून ने इसकी सूचना पत्र के माध्यम से उन्हें दी है। उप महानिरीक्षक की अध्यक्षता में गठित इस समिति में अलग-अलग क्षेत्र से पांच सदस्य नामित किए गए हैं।
सामाजिक संस्था जौनसार-बावर जन कल्याण विकास समिति लाखामंडल की अध्यक्ष बचना शर्मा को आइटीबीपी मुख्यालय उत्तरी सीमांत के निर्देशानुसार भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल में सेवारत महिला कार्मिकों, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिग उत्पीड़न संबंधी शिकायतों की सुनवाई व जांच को गठित आइटीबीपी की आंतरिक शिकायत समिति का सदस्य बनाए जाने पर समिति से जुड़े सदस्यों व स्थानीय ग्रामीणों ने खुशी जताई। समिति की सदस्य बनी बचना शर्मा ने कहा कि गृह मंत्रालय के निर्देशन में आइटीबीपी की उप महानिरीक्षक अर्पणा कुमार की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया गया है। जिसमें समिति की चेयरमैन के अलावा डॉ. वीना सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी संयुक्त चिकित्सालय देहरादून, अभिमन्यु कुमार तिवारी उप सेनानी, बचना शर्मा अध्यक्ष जौनसार-बावर जन कल्याण विकास समिति लाखामंडल, उप निरीक्षक रीता व उप निरीक्षक मीरा कुमारी देहरादून को सदस्य बनाया गया है। बचना को बड़ी जिम्मेदारी मिलने से समिति के लोग काफी उत्साहित हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बचना के सदस्य नामित होने पर खुशी जताई।