Move to Jagran APP

भारी बर्फबारी बनी बाबा बर्फानी के दर्शन में रोड़ा, अब मार्च में होगी यात्रा

चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के पास स्थित टिम्मरसैंण नीती महादेव की पहली यात्रा अब मार्च प्रथम सप्ताह में शुरू होगी। भारी बर्फबारी के चलते यात्रा की तिथि में बदलाव किया गया।

By BhanuEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 09:31 AM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 09:08 PM (IST)
भारी बर्फबारी बनी बाबा बर्फानी के दर्शन में रोड़ा, अब मार्च में होगी यात्रा
भारी बर्फबारी बनी बाबा बर्फानी के दर्शन में रोड़ा, अब मार्च में होगी यात्रा

देहरादून, जेएनएन। चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के पास स्थित टिम्मरसैंण नीती महादेव की पहली यात्रा अब मार्च प्रथम सप्ताह में शुरू होगी। नीती घाटी में भारी बर्फबारी के बाद प्रशासन ने नीती महादेव यात्रा समिति से विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया है। पहले यह यात्रा 10 फरवरी को वसंत पंचमी से शुरू होनी थी।

loksabha election banner

चमोली जिले की नीती घाटी में भी टिम्मरसैंण महादेव मंदिर के पास जम्मू-कश्मीर की अमरनाथ गुफा की तरह फरवरी से मार्च के बीच बाबा बर्फानी दर्शन देते हैं। इस जानकारी से सबसे पहले 'दैनिक जागरण' ने देश-दुनिया को परिचित कराया था। 

इसके बाद शासन स्तर पर इस साल पहली बार टिम्मरसैंण महादेव की यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत 10 फरवरी को वसंत पंचमी से यात्रा शुरू होनी थी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी थी, लेकिन इस बीच नीती घाटी में भारी बर्फबारी के चलते सड़क मार्ग बंद है। जोशीमठ के एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा अब मार्च प्रथम सप्ताह से शुरू की जाएगी। जल्द ही तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।

जोशीमठ से 82 किमी दूर है नीती गांव

चमोली जिले में ब्लॉक मुख्यालय जोशीमठ से करीब 82 किमी की दूरी पर है देश का अंतिम गांव नीती। गांव से एक किमी पहले मुख्य मार्ग से करीब 700 मीटर की दूर टिम्मरसैंण नामक स्थान पर महादेव की एक छोटी-सी गुफा है। 

ग्रीष्मकाल में स्थानीय गांवों के लोग गुफा में पूजा-अर्चना को पहुंचते हैं। शीतकाल में यहां महादेव बर्फ से बने शिवलिंग के रूप में दर्शन देते हैं। अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल हरक सिंह रावत ने बीते वर्ष नवंबर में यहां पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। 

उन्होंने इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर आयुक्त गढ़वाल के अलावा शासन को भी भेजी थी। इसमें यहां भी अमरनाथ की तर्ज पर यात्रा शुरू कराने का सुझाव दिया गया था।

यह भी पढ़ें: मौनी अमावस्या पर शीतलहर के बावजूद श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी 

यह भी पढ़ें: इस बार मौनी अमावस्या पर बन रहा दुर्लभ संयोग, ये करने से मिलेगा पुण्य

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में मकर संक्रांति का विशेष महत्‍व, जानिए कई रोचक बातें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.