Move to Jagran APP

ससुर ने नशे की दवा खिलाकर पुत्रवधु से कि‍या दुष्कर्म का प्रयास

रुड़की में एक महिला से उसके ससुर ने नशे की दवा खिलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन महिला की नींद खुलने पर उसने शोर मचा दिया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 06 Jun 2019 06:33 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2019 06:33 PM (IST)
ससुर ने नशे की दवा खिलाकर पुत्रवधु से कि‍या दुष्कर्म का प्रयास
ससुर ने नशे की दवा खिलाकर पुत्रवधु से कि‍या दुष्कर्म का प्रयास

रुड़की, जेएनएन। एक महिला से उसके ससुर ने नशे की दवा खिलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन महिला की नींद खुलने पर उसने शोर मचा दिया। पुलिस ने ससुर पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला (30 वर्ष) के दो बच्चे है। दो साल पहले महिला का पति कहीं लापता हो गया था। महिला उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन आज तक पता नहीं चल पाया है। महिला अपने ससुर और दो बच्चों के साथ ही रहती है।

बताया गया है कि बुधवार की रात को ससुर ने अपनी पुत्रवधु को चाऊमीन खाने के लिए दी। ससुर ने चाऊमीन मे नशे की दवा मिला दी। चाऊमीन खाने के बाद महिला गहरी नींद में सो गई। इसका फायदा उठाकर ससुर उसके कमरे में घुस गया। आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान महिला की बेहोशी टूटी तो वह ससुर की घिनौनी करतूत देखकर दंग रह गई। महिला ने शोर मचा दिया। इस दौरान ससुर के साथ धक्कामुक्की भी हुई। शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गया।

महिला ने रात को ही फोन पर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने ससुर मित्रसेन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित ससुर को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: दस साल से पहचान छुपाकर रह रही थी मासूम, ऐसे खुला मामला

यह भी पढ़ें:  एससी आयोग की सदस्य से लिपटकर रोई बच्ची की मां, पुलिस की शिकायत की

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.