भाजपा कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला
रविवार को कौलागढ़ क्षेत्र के लोहारवाला मे पोस्टर लगा रहे भाजपा कार्यकर्ता पर दो युवको ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जागरण संवाददात, देहरादून: रविवार को कौलागढ़ क्षेत्र के लोहारवाला मे पोस्टर लगा रहे भाजपा कार्यकर्ता पर दो युवको ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीडि़त की ओर से चौकी बिंदाल मे लिखित तहरीर देकर आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग की गई है। शिकायत पर पुलिस आरोपी युवको की तलाश मे जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक थाना कैट क्षेत्र के लोहारवाला निवासी पंकज जोशी भाजपा के कार्यकर्ता है। वह वर्तमान मे भाजपा युवा किसान मोर्चा के महामंत्री है। बताया जा रहा है कि रविवार को शाम के समय वह लोहारवाला मे शिवरात्रि, होली की बधाई से संबंधित भाजपा के बैनर-पोस्टर लगा रहे थे।
इसी दौरान दो युवक जो नशे मे बताए जा रहे है, उन्होने पोस्टर लगाने का विरोध करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। इसी बीच एक युवक ने पंकज के सिर पर पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे आसपास के लोगो ने उन्हे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल मे प्राथमिक उपचार के बाद पंकज जोशी को घर भेज दिया गया। जिसके बाद उन्होने चौकी बिंदाल मे दोनो युवको के खिलाफ लिखित तहरीर दी। तहरीर के बाद पुलिस आरोपी युवको को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।