Move to Jagran APP

अनिल गुप्ता के नाम पर हैं अटैच की गईं संपत्तियां, दून का बंगला सबसे महंगा

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने गुप्ता बंधुओं की जिस संपत्तियों को अटैच कर उनके मालिकाना हक को फ्रीज किया है, वो सभी संपत्तियां अनिल गुप्ता के नाम पर हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Fri, 09 Mar 2018 01:22 PM (IST)Updated: Fri, 09 Mar 2018 01:22 PM (IST)
अनिल गुप्ता के नाम पर हैं अटैच की गईं संपत्तियां, दून का बंगला सबसे महंगा
अनिल गुप्ता के नाम पर हैं अटैच की गईं संपत्तियां, दून का बंगला सबसे महंगा

देहरादून, [सुमन सेमवाल]: आयकर विभाग ने गुप्ता बंधु की जिन 31 संपत्तियों को अटैच कर उनके मालिकाना हक को फ्रीज किया है, वह सभी संपत्तियां बीच के भाई अनिल गुप्ता के नाम पर हैं। इनमें 18 आवासीय, 11 कृषि और दो कमर्शियल संपत्तियां शामिल हैं। 

loksabha election banner

गुप्ता बंधु के कर्जन रोड स्थित बंगले से आयकर टीम को मिले संपत्ति के रिकॉर्ड में कुछ संपत्तियों के आगे सिर्फ सर्किल रेट का उल्लेख किया गया है, जबकि कुछ के साथ खरीद दर का भी जिक्र है। हालांकि खरीद व सर्किल रेट की दर एक ही आंकी गई है। आयकर अधिकारियों के मुताबिक, खरीद दर को जानबूझकर न सिर्फ कम दिखाया गया है, बल्कि कई जगह सर्किल रेट भी कम आंके गए हैं। 

आयकर टीम को प्राप्त रिकॉर्ड के मुताबिक, गुप्ता बंधु ने अधिकतर संपत्तियों को वर्ष 2005 के बाद खरीदा है, जबकि आखिरी बार वर्ष 2016 में हरिद्वार में तीन आवासीय प्लॉट खरीदे गए हैं। इन खरीद को आयकर विभाग ने जब गुप्ता बंधु व उनके परिजनों के रिटर्न से मेल कराया तो दोनों में काफी अंतर आया। इस लिहाज से भी आयकर विभाग यह मान रहा है कि या तो गुप्ता बंधु ने बड़ी राशि में ऐसी आय अर्जित की है। जिसे कभी आयकर विभाग के समक्ष घोषित ही नहीं किया गया। 

दून का बंगला सबसे महंगा 

अटैच की गई संपत्ति में दून के बंगले की लागत सबसे अधिक दिखाई गई है। यह संपत्ति गुप्ता बंधु ने वर्ष 2004 में तीन करोड़ 79 लाख 59 हजार रुपये में खरीदी। हालांकि संपत्ति को देखकर अधिकारी मान रहे हैं कि इसकी लागत भी बेहद कम आंकी गई है। 

संपत्ति खरीद का विवरण 

वर्ष 2000, छह कृषि संपत्ति 

वर्ष 2001, एक आवासीय संपत्ति 

वर्ष 2004, दो आवासीय संपत्ति 

वर्ष 2006, दो आवासीय संपत्ति 

वर्ष 2007, तीन कमर्शियल संपत्ति 

वर्ष 2008, एक आवासीय संपत्ति 

वर्ष 2009, तीन कृषि संपत्ति 

वर्ष 2010, तीन आवासीय संपत्ति 

वर्ष 2011, दो कृषि संपत्ति 

वर्ष 2012, एक आवासीय, दो कृषि संपत्ति 

वर्ष 2013, दो कृषि संपत्ति 

वर्ष 2016, तीन आवासीय संपत्ति 

यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जुमा के करीबी अजय गुप्ता देहरादून से गायब

यह भी पढ़ें: जैकब जुमा के करीबी अजय गुप्ता ने सुरक्षा लेने से किया इन्कार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.