विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Atal Bihari Vajpayee Jayanti : उत्‍तराखंड ने किया अपने प्रणेता को याद, सीएम धामी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

By Vikas dhuliaEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sun, 25 Dec 2022 12:01 PM (IST)

Atal Bihari Vajpayee Jayanti मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ...और पढ़ें

Atal Bihari Vajpayee Jayanti : मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Atal Bihari Vajpayee Jayanti : मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

टीम जागरण, देहरादून : Atal Bihari Vajpayee Jayanti : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उत्‍तराखंड ने उन्‍हें याद किया। मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अटलजी की याद में रविवार को राज्‍यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता थे। वे एक ऐसे महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग प्यार और आदर करते थे। वाजपेयी सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं में शामिल हैं। उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। अटलजी उत्तराखंड राज्य के प्रणेता हैं। उन्होंने न केवल उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया, बल्कि इसके विकास के लिए आधार भी तैयार किया।

वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में बनाई नई पहचान

ऋषिकेश में भी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता थे।

वे एक ऐसे महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग प्यार और आदर करते थे। उन्होंने कहा कि वाजपेयी सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं में शामिल हैं। उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी नयी पहचान बनाई तथा 21 वीं सदी में मजबूती से कदम आगे बढ़ाया।

उनमें सभी को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता थी। इस मौके पर वीरभद्र मण्डल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेश शर्मा, पुनिता भंडारी, अनिता प्रधान, गोपाल सती, मानवेन्द्र कंडारी, हरिश्चन्द्र रांगड़, गौतम राणा, दिनेश पयाल, सुभाष वाल्मीकि, प्रताप सिंह राणा, प्रताप सिंह पंवार, दिनेश बहुगुणा, राजेन्द्र तड़ियाल, पूर्ण सिंह खरोला, धर्म सिंह तड़ियाल, रमेश नेगी, महावीर नेगी, भीम सिंह पंवार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।