अवकाश के लिए अब राज्यपाल को पत्र
उत्तराखंड सचिवालय संघ ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को पत्र लिखकर गोवर्द्धन पूजा और भाईदूज को सार्वजनिक अवकाश स्वीकृत कराने का अनुरोध किया है।
राज्य ब्यूरो, देहरादून: उत्तराखंड सचिवालय संघ ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को पत्र लिखकर गोवर्द्धन पूजा और भाईदूज को सार्वजनिक अवकाश स्वीकृत कराने का अनुरोध किया है।
शासन में विगत वर्षो में भाईदूज को सार्वजनिक अवकाश होता था। इस वर्ष शासन ने कुछ अवकाशों में कटौती की है। इसमें भाई दूज भी शामिल है। अब छोटी दीपावली, गोवर्द्धन पूजा व भाई दूज को निर्बधित अवकाशों की सूची में रखा गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में ये सभी सार्वजनिक अवकाश हैं। सचिवालय संघ भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर इन पर्वो को सार्वजनिक अवकाश की सूची में रखने की मांग मुख्यमंत्री के सामने रख चुका है। अब संघ ने इस मामले में राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वह सरकार को इसके लिए निर्देशित करें।