Move to Jagran APP

Assembly Elections 2022: प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट बोले, उत्तराखंड में भाजपा को फिर सत्ता में लाना मकसद

Assembly Elections 2022 भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ता हर प्रदेश में एक जैसा ही होता है। उत्तराखंड में भाजपा का एक ही मकसद है कि पार्टी को 2022 में एतिहासिक जीत के साथ फिर सत्ता में लाना है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 09:17 AM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 09:17 AM (IST)
Assembly Elections 2022: प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट बोले, उत्तराखंड में भाजपा को फिर सत्ता में लाना मकसद
प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट बोले, उत्तराखंड में भाजपा को फिर सत्ता में लाना मकसद।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। Assembly Elections 2022 भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ता हर प्रदेश में एक जैसा ही होता है। उत्तराखंड में भाजपा का एक ही मकसद है कि पार्टी को 2022 में एतिहासिक जीत के साथ फिर सत्ता में लाना है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जितनी भी जनहितकारी योजनाएं हैं, उनकी जानकारी राज्य के अंतिम छोर तक पहुंचानी हैं। सुरेश भट्ट प्रदेश महामंत्री बनने के बाद गुरुवार को पहली बार पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि सुरेश भट्ट छात्र राजनीति से लेकर संगठन के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। पिछले 10 सालों से वह भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में हरियाणा में अपनी सेवाएं देते रहे और अब उन्हें उत्तराखंड में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है। 

loksabha election banner

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में एक पितृ ऋण होता है। भट्ट ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि देश सेवा करते हुए अब अपने प्रदेश में कार्य करने का अवसर देकर ईश्वर ने पितृ ऋण उतारने का अवसर दिया है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, विधायक हरबंस कपूर, दायित्वधारी ज्योति गैरोला, रविंद्र कटारिया, सह मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, सुनील सैनी, कमलेश उनियाल आदि उपस्थित थे।

रोहिला ने संभाला राज्य योजना आयोग का उपाध्यक्ष पद 

राज्य योजना आयोग के नव नियुक्त उपाध्यक्ष विनय रोहिला ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। रोहिला को हाल ही में मुख्यमंत्री ने राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। रोहिला को अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार ने पदभार ग्रहण कराया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश महामंत्री याकूब की गिरफ्तारी का विरोध, प्रीतम सिंह ने की डीजीपी से मुलाकात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.