आशा कार्यकर्ताओं ने किया सचिवालय कूच, पुलिस ने रोका
सात सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने देहरादून परेड मैदान से सचिवालय के लिए रैली निकाली। पुलिस ने उन्हें रास्ते पर रोक दिया। इस पर महिलाएं सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं।
देहरादून, [जेएनएन]: राज्य कर्मचारी घोषित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते पर रोक लिया। इस पर महिलाएं सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं।
आशाओं कर्मकार घोषित करने, न्यूनतम वेतनमान देने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता लंबे समय से आंदोलनरत हैं। आज कार्यकर्ताओं ने परेड मैदान से सचिवालय के लिए रैली निकाली।
उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वादाखिलाफी का आरोप लगाया। सचिवालय से पहले पुलिसकर्मियों ने बेरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इस पर आशा कार्यकत्रियों ने वही धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें नही मानी जाती तब तक वे धरने पर बैठी रहेंगी।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
यह भी पढ़ें: सातवें वेतनमान के मुद्दे को लेकर उपवास कर रहे कर्मचारी